Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में जो हो रहा है उसका असर सीधे बाहर बैठे एक शख्स की जिंदगी पर पड़ रहा है। घर का हिस्सा न होते हुए भी एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम इस सीजन में बाकी कंटेस्टेंट्स से ज्यादा सुनाई दे रहा है। कभी बाकी कंटेस्टेंट्स लव कटारिया को एल्विश का चमचा बताते हैं तो कभी होस्ट खुद एल्विश के बारे में बात करते हैं। ऐसे में अब यूट्यूबर ने भी शो में अपनी इन्वॉल्वमेंट दिखा दी है।
नैजी और लव में हुई लड़ाई
दरअसल, हाल ही में लव कटारिया और नैजी के बीच लड़ाई हुई है। आने वाले एपिसोड में आपको ये झगड़ा देखने को मिलने वाला है। लड़ते हुए दोनों एक-दूसरे के बारे में टिप्पणियां करेंगे और ऐसे कमेंट्स करेंगे जिससे उन्हें ठेस पहुंचेंगी। झगड़ा करते हुए लव कटारिया नैजी से कहेंगे, ‘तू है कौन? तेरे जैसे तो मैं बाहर पालता हूं।’ ये सुनने के बाद नैजी भी खुद को रोक नहीं पाएंगे। वो जवाब देते हुए झगड़े में कहेंगे, ‘जितना है तू उतना रह, जाके अपनी भैंस चरा।’
एल्विश ने दिया नैजी को करारा जवाब
अब नैजी के इस कमेंट से न सिर्फ लव बल्कि उनके जिगरी दोस्त एल्विश यादव भी भड़क उठे हैं। अब इस कमेंट पर एल्विश यादव का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने नैजी को मजाक-मजाक में जवाब दे दिया है। एल्विश यादव ने ट्विटर पर फ्राक्ट करते हुए एक पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने हालिया ट्वीट में कहा, ‘गांव का मतलब अगर भैंस चराना होता है तो नैजी भाई आप आओ, आपको चारा खिलाते हैं।’ अब उन्होंने नैजी को घुमा-फिराकर भैंस बोल दिया है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 3 Review: सब्र का इम्तिहान देने को रहें तैयार, 6 एपिसोड तक सस्पेंस बरकरार
वायरल हुआ एल्विश का ट्वीट
उनका ये ट्वीट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर अभी तक 2200 लोग कमेंट कर चुके हैं जबकि इसे लाइक करने वालों की संख्या 24000 है। वहीं, 4700 लोग इस पोस्ट को रिपोस्ट कर चुके हैं। अब फैंस इस झगड़े को एन्जॉय कर रहे हैं। वैसे भी शो में लड़ाई-झगड़े ही देखने के लिए तो लोग बिग बॉस देखते हैं। ऐसे में सेलेब्स के ऐसे रिएक्शन उनके एंटरटेनमेंट को डबल कर देते हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
12 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines