Bigg Boss OTT 3 Elimination: अनिल कपूर (Anil Kapoor) के शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3‘ में कल आपने कई बड़े धमाके देखे होंगे। शो के होस्ट ने पहले वीकेंड के वार पर लोगों को साबित कर दिया उनसे कोई भी बच नहीं पाएगा। बीते एपिसोड में अनिल कपूर ने सभी की बैंड बजा दी। वहीं, आज का एपिसोड और भी मसालेदार होने वाला है। आज घर का दूसरा एलिमिनेशन होगा। इस बार घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है।
कौन-कौन हैं नॉमिनेट?
इस लिस्ट में कई मजबूत चेहरे शामिल हैं। सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि वो 7 लोग कौन हैं जिनके सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है। तो यहां मौजूद है नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट:
1. अरमान मलिक (Armaan Malik)
2. पायल मलिक (Payal Malik)
3. लव कटारिया (Luv Kataria)
4. साई केतन राव (Sai Ketan Rao)
5. शिवानी कुमारी (Shivani Kumari)
6. सना सुल्तान (Sana Sultan)
7. दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia)
कौन होगा इस हफ्ते शो से आउट?
वहीं, इनमें से किसका सफर अब इस हफ्ते खत्म होने वाला है अब उसके नाम का भी खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस बार घर में पॉपुलर तिगड़ी टूटने वाली है। यानी अब या तो अरमान या फिर पायल में से कोई शो से आउट होने वाला है क्योंकि ये दोनों भी घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। वहीं, कृतिका इस हफ्ते सेफ हैं। तो बता दें, अब जिसके बाहर होने की खबरें हैं वो नाम सुनकर ही आपको झटका लग जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि अब पायल मलिक शो से आउट होने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर बनाया सीक्रेट अकाउंट, किस पर रख रहे नजर?
बदल जाएगा खेल
पायल मलिक को अभी तक तो लोग सपोर्ट कर रहे थे। पति के धोखे के बाद लोगों की सिम्पथी तो उनकी तरह थी लेकिन शायद जनता उनकी फैन नहीं बन पाई। ऐसे में पायल कम वोटों के चलते आज के एपिसोड में शो से बाहर हो सकती हैं। वैसे तो सभी को लगा था कि ये तिगड़ी काफी आगे तक जाएगी और शो में इन तीनों के रिश्ते भी बदलते हुए देखने को मिलेंगे। लेकिन अब पायल के बिग बॉस से बाहर होने पर शो में बोरियत आ सकती है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines