Bigg Boss OTT 3 Munisha Khatwani Eliminated: रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट अनिल कपूर ने कंटेस्टेंट्स को जमकर डांटा है। शो से अब तक 3 लोग बेघर हुए थे- नीरज, पौलोमी और पायल मलिक। अब एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। चलिए बताते है कि इस बार वीकेंड के वार में किस घरवाले का पत्ता साफ हो गया है।
मुनीषा खटवानी हो गईं शो से बेघर
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के वीकेंड का वार एपिसोड में मुनीषा खटवानी और सना सुल्तान को बॉटम 2 में बताया गया। इसके बाद शो से मुनीषा का सफर खत्म हो गया। सना सुल्तान बाल-बाल बच गईं। ‘द खबरी’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करके इस बारे में शेयर किया है। चलिए आपको बताते हैं वो 5 कौन से कारण रहे जिसकी वजह से मुनीषा खटवानी शो से बाहर हो गईं।
1. गेम में नहीं दिखा योगदान
मुनीषा खटवानी का अब तक गेम में कुछ खास योगदान नहीं देखने को मिला है। शो में अब तक मुनीषा सिर्फ विशाल पांडे और लवकेश कटारिया के साथ ही बैठे हुए नजर आती हैं। मुनीषा घर में दिखाई भी बहुत कम देती हैं। वो बाकी कंटेस्टेंट्स में से एक-दो लोगों को छोड़कर किसी से ज्यादा बात नहीं करती थीं।
2. घर में ज्यादा नजर नहीं आती हैं मुनीषा
अब तक शो में सिर्फ मुनीषा विशाल और लवकेश के साथ बैठे हुए नजर आती हैं। वो ना तो ज्यादा गेम में अपना फोकस दिखाती हैं और ना ही उसके बारे में कोई बात करती है। अगर मुनीषा के साथ कोई बात करता है तो ही वो एपिसोड में नजर आती हैं।
3. सना सुल्तान की गेम में इंप्रूवमेंट
जहां अब तक शो में मुनीषा सिर्फ लवकेश और विशाल से ही ज्यादातर बात करते हुए दिखाई दे रही थीं। वहीं सना सुल्तान साई केतन राव, दीपक और रणवीर के ग्रुप के साथ ज्यादा बात करती हुई नजर आईं। इसलिए सना की गेम मुनीषा से भारी रही।
4. पिछली बार भी बॉटम 2 में थीं मुनीषा
इसी हफ्ते जब मिड वीक एविक्शन हुआ तो मुनीषा खटवानी को लवकेश कटारिया ने बेघर होने से बचा लिया था। क्योंकि लवकेश ‘बाहरवाला’ कंटेस्टेंट थे तो उन्होंने पौलोमी दास को बाहर निकाल दिया था।
5. मुनीषा खटवानी नहीं लेती कोई स्टैंड
मुनीषा खटवानी की ना तो अब तक शो में किसी के साथ लड़ाई हुई और ना ही उन्होंने अब तक किसी टास्क को लगन से करने की कोशिश की। अब तक देखने में ऐसा लगा कि मुनीषा को घर में रहने में कोई दिलचस्पी ही नहीं है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines