Bigg Boss OTT 3 Double Eviction: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ अब दिन पर दिन मजेदार होता जा रहा है। सेकंड वीक आने तक तीन लोग शो से बाहर हो चुके हैं। वहीं आज रात वीकेंड के वार में एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कटने वाला है। दूसरी ओर अरमान मलिक ने विशाल पांडेय को थप्पड़ मार दिया है। दरअसल, शनिवार रात आए वीकेंड के वार में पायल मलिक ने विशाल पांडेय के कृतिका को लेकर दिए गए स्टेटमेंट के बारे में बताया था, जिसमें विशाल ने लवकेश कटारिया के कान में कहा था कि उन्हें कृतिका मलिक पसंद हैं। इस बात से भड़ककर अरमान मलिक ने गुस्से में विशाल को थप्पड़ मार दिया है। चूंकि बिग बॉस के घर में हिंसा बर्दाश्त नहीं है। ऐसे में आज रात अरमान मलिक घर से बेघर हो सकते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि News24 के लाइव पोल से पता चला है।
आपको बता दें कि जब हमने देश की जनता से पूछा कि अरमान मलिक ने विशाल पांडेय को थप्पड़ मारा है। क्या उन्हें घर से बेघर होना चाहिए? इस पर जनता का क्या कहना है ये आप भी देख लीजिए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ‘मसाज’ पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ की ‘डबल गेम’ का पर्दाफाश, साई की दोस्त ने किए बड़े खुलासे
आज रात ये कंटेस्टेंट होगा बेघर
आपको बता दें कि ‘द खबरी’ ने अपने ट्वीट में खुलासा किया है कि आज रात वीकेंड के वार से मुनीषा खटवानी शो से बाहर हो जाएंगी। जाहिर है कि पिछले हफ्ते भी मुनीषा खटवानी बॉटम 2 में आई थीं लेकिन लवकेश कटारिया ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए पौलोमी दास को शो से बाहर कर दिया था। वहीं इस हफ्ते दोबारा मुनीषा खटवानी शो से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। ऐसे में आज रात उनकी जर्नी शो से खत्म हो गई है।
हो सकता है डबल एलिमिनेशन
आपको बता दें कि आज रात वीकेंड के वार में डबल एलिमिनेशन भी हो सकता है। जहां मुनीषा खटवानी को लेकर चर्चा है कि वो शो से बाहर हो सकती हैं। वहीं अरमान मलिक भी शो से बाहर हो सकते हैं। जाहिर है कि बिग बॉस के घर में हिंसा अलाउड नहीं है। ‘बिग बॉस 17’ में अभिषेक कुमार ने जब समर्थ जुरैल को थप्पड़ मारा था, उन्हें भी बाहर किया गया था। हालांकि एक रात के बाद जनता के वोट पर उन्हें वापस बुला लिया गया था। ऐसे में अरमान मलिक को हिंसा करने के लिए शो से बाहर होना पड़ सकता है। वहीं जनता भी चाहती है कि विशाल पांडेय को थप्पड़ मारने के बार उन्हें शो से बाहर कर देना चाहिए।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
31 mins agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
11 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
15 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
17 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
20 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
21 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
1 day agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines