Bigg Boss OTT 3, Deepak Chaurasia: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है। शो के घर में भी मामला गरमाने लगा है। घर के अंदर मौजूद लोग एक-दूसरे से भिड़ना भी शुरू हो चुके हैं। इस बीच शो का एक कंटेस्टेंट ऐसा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब जब भई ये कंटेस्टेंट लाइमलाइट में है, तो भला लोगों की नजरों से कैसे बच सकता है। हालांकि इस कंटेस्टेंट को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं कि ये कंटेस्टेंट शो में कोई टास्क नहीं कर पाएंगे और एक बिस्तर तक ही सिमट रहेंगे? अगर सच में ऐसा है, तो फिर ये बिग बॉस ओटीटी 3 में क्यों है? आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है ये कंटेस्टेंट और क्यों ये कोई टास्क नहीं कर पाएंगे और इनकी शो में आने की वजह क्या है?
कौन है ये कंटेस्टेंट?
दरअसल, हम जिस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि दीपक चौरसिया हैं। जी हां, दीपक चौरसिया ही शो के वो कंटेस्टेंट हैं, जिनको लेकर लोगों में इस तरह की चर्चा हो रही है। अब भई आपके मन में भी ये सवाल होगा कि आखिर दीपक चौरसिया को लेकर इस तरह की बातें क्यों हो रही है? तो आइए आपको बताते हैं…
कोई टास्क क्यों नहीं कर पाएंगे?
गौरतलब है कि दीपक चौरसिया को इन दिनों चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये बात स्टेज पर ही देखने को मिल गई थी, जब उन्हें स्टैंड का सहारा लेते देखा गया। इतना ही नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में भी वो स्टैंड लेकर आए। शो में घर में जब दीपक एंट्री कर रहे थे, तब विशाल और लव ने उन्हें सहारा देकर आने में मदद की थी। हालांकि इस बात को उन्होंने खुद भी कबूल किया है और कहा है कि मुझे इधर-उधर जाने के लिए भी दूसरे पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
दीपक चौरसिया के शो में आने की वजह क्या?
वहीं, अब लोगों के मन में ये सवाल है कि अगर इस तरह की चीजें हैं, तो फिर दीपक चौरसिया बिग बॉस ओटीटी 3 में क्यों आए हैं? दीपक चौरसिया एक जाने-माने पत्रकार हैं और वो एक जगह बैठकर भी लोगों के अंदर से बातें निकालने की खूबी जानते हैं। हालांकि शो के प्रीमियर में ही उन्होंने अपनी इस खूबी का परिचय भी दे दिया था। इस दौरान उन्होंने दो कंटेस्टेंट्स का इंटरव्यू लिया था। बाद में उनका इंटरव्यू लेने के लिए बिग बॉस ने स्पेशल गेस्ट शोभा डे को बुलाया था। बीते दिन टेलीकास्ट हुए पहले एपिसोड में दीपक चौरसिया ने शो के कन्फेक्शन रूम में बिग बॉस के सामने घर के सदस्यों की इनसाइड खबरें रिवील करते हुए बताया था कि यही ब्रेकिंग न्यूज उनकी खूबी है। वह रोजाना कंटेस्टेंट्स की इनसाइड न्यूज जुटाएंगे और इसके जरिए जनता को एंटरटेन करेंगे।
यह भी पढ़ें- Deepak Chaurasia ने उठाया ‘आज का मुद्दा’, Bigg Boss OTT 3 के नए प्रोमो में गर्म हुआ घर का मौहाल
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines