Bigg Boss OTT Day 4: बॉक्सर नीरज कैसे होंगे एलिमिनेट? जानें आज के एपिसोड में क्या-क्या होगा?
Author: Ishika Jain
Jun 26, 2024 07:41 PM IST
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर के अंदर पांचवें दिन हुआ मिड वीक एलिमिनेशन और इस एलिमिनेशन में घर वालों को लेना था बड़ा फैसला। दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia) जो कि नीरज और शिवानी दोनों के करीब थे उनके लिए यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था। फिर भी दीपक को यह फैसला लेना पड़ा और दीपक के इस फैसले को सुनने के बाद शिवानी फूट- फूटकर रोईं..। आपको बता दें, जहां एक तरफ नीरज- दीपक का दिन-रात ख्याल रखते थे तो वहीं दूसरी ओर शिवानी दीपक को अपना बड़ा भाई मानती हैं और दीपक के लिए सबसे बड़ी दिक्कत थी कि उनको इन दोनों में से किसी एक को चुनना था।
दुश्मन भी बने दीपक के दोस्त
दीपक ने सोचा कि भाई एक बार को फिर भी समझ जाएगा लेकिन मैं बहन को धोखा नहीं दे सकता और इसीलिए उन्हें लगता है कि वो अपना वोट शिवानी को देंगे। उनका कहना है कि वो शिवानी को एलिमिनेट नहीं होने देंगे और यह सुनते ही शिवानी फूट- फूटकर रोने लगीं। घर में अब शिवानी सबसे ज्यादा इज्जत किसी की करती हैं तो वो दीपक चौरसिया हैं। एक दिन पहले दीपक से लड़ने वाले अरमान भी दीपक को अब अपने दिल की बातें बताने लगे हैं। वो अरमान जो अभी तक दीपक को अपना कॉम्पेटिटर मान रहे थे और उनसे लड़ाई कर रहे थे, वही अरमान दीपक को इस घर में सबसे समझदार बता रहे हैं। साथ ही ये भी कह रहे हैं कि उन्हें दीपक से बात करने में मजा आता है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
फिजिकल हेल्थ को लेकर बिग बॉस ने दिया जवाब
अरमान ही नहीं बिग बॉस के घर में बॉक्सर नीरज भी दीपक के कदरदान बने हुए दिखाई दिए। वो दीपक को अपना सारथी मानते थे। दीपक को घर में अक्सर उनकी फिजिकल हेल्थ से जुडी प्रॉब्लम की वजह से निशाने पर रखा जाता है, लेकिन बिग बॉस सभी को करारा जवाब देते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स की बोलती बंद कर देते हैं। बिग बॉस ने घर वालों को साफ कह दिया है कि अगर उन्हें लगता कि दीपक इस शो के लायक नहीं है तो वो खुद ही उन्हें शो में नहीं बुलाते। वैसे भी ये शो दम का नहीं दिमाग का है और यह बात तो क्लियर है कि दीपक चौरसिया में दिमाग तो गजब का है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: शो में झूठे निकले मेकर्स के 3 दावे, 2 पुराने रूल्स की हुई वापसी
ट्रोलर्स को दीपक का करारा जवाब
बता दें, पांचवें दिन शो में पेट केयर टास्क भी हुआ। इस टास्क को दीपक चौरसिया ने बहुत ही बखूबी से पूरा किया। पेट को संभालते हुए मस्ती-मस्ती में चुगली हुई। रात में वो ये कहते हुए नजर आए कि वो कितने निडर हैं। दीपक ने बताया कि अब जब वो बाहर जाएंगे तो जो लोग उन्हें नापसंद करते हैं, जो उन्हें ट्रोल करते हैं, वो उनकी तस्वीर कुत्ते- बिल्लियों के साथ लगाकर उनका मजाक उड़ाएंगे, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जिंदगी में ऐसा बहुत कुछ हो चुका है और उन्हें ट्रोलर्स को जवाब देना भी आता है। ट्रोलर्स के लिए सबसे अच्छा जवाब है कि उन्हें इग्नोर कर दो।