Bigg Boss OTT 3, Deepak Chaurasia: इन दिनों ओटीटी पर बिग बॉस ओटीटी 3 का जलवा है। शो के नए ट्विस्ट और बदलाव दर्शकों को खूब भा रहे हैं। जी हां, शो का दूसरा दिन ही बेहद कमाल का रहा क्योंकि दीपक चौरसिया ने ‘आज का मुद्दा’ के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 के घर को डीबेट का मैदान जो बना दिया। शो के घर में दूसरे दिन ही दीपक चौरसिया का बोलबाला नजर आया।
दीपक चौरसिया पत्रकारिता जगत के पहले कंटेस्टेंट
दरअसल, अगर बिग बॉस ओटीटी 3 के दूसरे दिन की बात करें तो शो के दूसरे दिन दीपक चौरसिया ने घर में ‘आज का मुद्दा’ उठाया। जी हां, दूसरे दिन दीपक चौरसिया ने घर में अपना जलवा दिखाया। इसी के साथ दीपक चौरसिया पत्रकारिता जगत के वो पहले कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने बिग बॉस के घर को ही ‘डिबेट का मैदान’ बना दिया। बता दें कि शो के घर में दूसरे दिन डिबेट हुई, जिसमें ‘आज का मुद्दा’ उठाया गया और इसे दीपक चौरसिया ने बेहद शानदार तरह से संभाला।
बिग बॉस का घर बना ‘डिबेट का घर’
इसे करने के लिए बिग बॉस ने 6 लोगों को दो हिस्सों में बांटा और घर में दो टीमें बनाई गई। एक टीम में जहां अरमान मलिक, नीरज गोयत और लव कटारिया थे तो वहीं दूसरी तरफ साई केतन राव, रणवीर शौरी और सना सुल्तान थे। डिबेट का मुद्दा था कि क्या है अरमान, लव और नीरज का घर में योगदान। दीपक चौरसिया ने बतौर जज इसे बेहद अच्छे से हैंडल किया। हालांकि इस दौरान दोनों टीमें आपस में एक दूसरे से लड़ने को उतारू हो गई थी, लेकिन दीपक चौरसिया ने खुद को शांत रखते हुई सिचुएशन को संभाला। लास्ट में अरमान की टीम ने जीत हासिल की।
दूसरा एपिसोड दीपक चौरसिया के नाम
शो का दूसरा एपिसोड देखकर कहा जा सकता है कि बिग बॉस ओटीटी 3 ने अपना दूसरा एपिसोड दीपक चौरसिया के नाम कर दिया। इस एपिसोड में दीपक सभी का सहारा बने नजर आए क्योंकि सभी ने दीपक संग अपने-अपने सीक्रेट शेयर किए। वहीं, अगर दीपक की बात करें तो भई ये तो सभी जानते हैं कि दीपक चौरसिया एक पत्रकार है। ऐसे में उनका अंदाज अलग होना तो लाजिमी है। भले ही दीपक घर के अंदर हैं, लेकिन फिर भी वो दर्शकों तक ब्रेकिंग न्यूज पहुंचा रहे हैं। दर्शकों को भी दीपक का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में दीपक दर्शकों का मनोरंजन करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: ‘उसने मुझे पाला है…’, वड़ा पाव गर्ल ने किसे लेकर कही ये बात?
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
31 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines