Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में बुधवार के एपिसोड में बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक कार्य दिया था। इस कार्य में घर के गार्डन एरिया में एक पेट शॉप बनाई गई थी जिसमें तरह तरह के पेट रखे हुए थे. कंटेस्टेंट्स को सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में चुगली करनी थी। इस टास्क के दौरान घरवालों ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा है। टास्क की आड़ में कृतिका से लेकर साई केतन राव हर किसी ने एक दूसरे पर अपनी भड़ास निकाली है। जानिए किस कंटेस्टेंट ने किसके बारे में क्या कुछ कहा।
‘ओवररिएक्ट करती हैं शिवानी कुमारी’
इस कार्य के दौरान सना सुल्तान ने शिवानी कुमारी को लेकर कहा कि ये बहुत ही ज्यादा ओवररिएक्ट करती है। वहीं रणवीर शौरी ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए शिवानी कुमारी को लेकर कहा ये बहुत ही ज्यादा चीखती है, कानपुर से है इसलिए ये सबके कान खा जाती है। वहीं सना सुल्तान ने सना मकबूल को लेकर कहा कि ये अपना बहुत दिमाग का इस्तेमाल करती हैं इसलिए सना घर की मास्टरमाइंड है।
‘लवकेश फुसकी है, बस भौंकता है’
इस टास्क के जरिए लवकेश कटारिया पर साई केतन ने बहुत कुछ बोल डाला। इस दौरान साई केतन कहते हुए नजर आए कि लवकेश फुसकी है, कितना भौंकता है..इसको कुछ आता जाता नहीं है। साई केतन की इस बात पर लवकेश अजीब सा मुंह बनाते हुए नजर आए। वहीं विशाल को लेकर भी साई केतन ने बहुत कुछ बोल डाला।
रणवीर की बात पर एग्रेसिव हुए विशाल
वहीं जब रणवीर शौरी की बारी आई तो उन्होंने भी विशाल और लवकेश को नहीं छोड़ा। उन्होंने लवकेश को लेकर कहा कि इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने दांतों पर एक आदमी को रख दिया हो। वहीं विशाल को लेकर रणवीर शौरी ने कहा कि इसके बाल देखकर ऐसा लगता है जैसे बाथरूम में नीचे गिरे हुए बालों पर किसी ने होंठ रख दिए हो। विशाल रणवीर की इस बात को सुनकर थोड़ा एग्रेसिव हो गए और उन्होंने रणवीर को जवाब देते हुए कहा कि फिर भी मेरे सिर पर जितने बाल है आपके तो है ही नहीं।
आपको बता दें बिग बॉस की तरफ से दिए इस कार्य में हर किसी ने एक दूसरे को लेकर काफी कुछ कहा। आपको बता दें ये टास्क घरवालों की ड्यूटी डिसाइड करने के लिए दिया। साथ ही घरवालों की चुगली से मेकर्स को काफी मसाला भी मिल गया।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
46 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines