Bigg Boss OTT 3: फेमस कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 का माहौल बेहद गर्म चल रहा है। शो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। घरवाले भी घर में मौजूद लोगों के बारे में खूब बातें कर रहे हैं। इस बीच अब जियो सिनेमा पर एक नया शॉर्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें सेलेब्रिटी टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित और विशाल पांडेय आपस में बातें कर रहे हैं।
किसमें है घमंड?
सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुनीषा खटवानी कहती हैं कि विशाल मैं एक बात बताऊं? हम सब बात कर रहे थे, मैं 100% गारंटी के साथ कह सकती हूं कि शिवानी सॉरी इसलिए नहीं बोल रही थी क्योंकि उसका ईगो बीच में आ गया था, उसका घमंड आ गया बीच में। मुनीषा ने आगे कहा कि शिवानी को लगा कि अगर वो सॉरी बोल देगी, तो उसको लगेगा कि वो गलत है। इस पर विशाल ने हामी भरते हुए कहा कि उसको तो मैं जबरदस्ती बोल रहा था कि बोल। वड़ा पाव गर्ल भी कहती हैं कि तब मैंने विशाल को बोला था कि विशाल बैठ जाओ।
एडी है ये लड़की थोड़ी-सी- विशाल
मुनीषा आगे कहती हैं कि विशाल तुमने उसको सपोर्ट इतना सपोर्ट किया, वो फिर भी नहीं कर रही है। रणवीर जी, जो उससे इतने सीनियर हैं, उन्होंने सब साइड में रखकर टास्क बहुत अच्छे से किया। उन्होंने ये नहीं सोचा कि मैं किसलिए माफी मांगू। इसके आगे विशाल कहते हैं कि येड़ी है ये लड़की थोड़ी-सी, तो मुनीषा कहती हैं कि नहीं… घमंडी है विशाल, बहुत घमंड है… उसको लगता है कि पूरी जनता उसके साथ है।
क्यों हुई ये चर्चा?
मुनीषा आगे कहती हैं कि शायद ये सच हो सकता है, लेकिन ऐसी हरकतें, ये नहीं होना चाहिए। क्या जरूरत थी ये सब करने की। मुझे बताओ वो ऐसे चल नहीं पा रही थी टास्क के लिए। मुनीषा कहती हैं कि तुम्हारा पैर लगा है, लेकिन तुम्हारे मुंह पर भी ताला लग गया। फिर विशाल कहते हैं कि मैंने उसको बोला कि तू बैठकर तो बोल। दरअसल, ये सब चर्चा टास्क के दौरान हुए हादसे को लेकर हो रही है। जी हां, बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में पौलोमी दास को चोट लगी है। कहा जा रहा है कि एक टास्क के दौरान शिवानी ने पौलोमी को धक्का दे दिया, जिसकी वजह से उन्हें चोट लग गई।
यह भी पढ़ें- Renukaswamy Murder Case: दर्शन के सपोर्ट में आए Naga Shaurya, कहा- ‘अन्ना निर्दोष…’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
14 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
15 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines