Payal Malik Mother Death: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस वक्त अरमान मलिक और कृतिका मलिक लगातार सुर्खियों में हैं, जिसका कारण है अरमान की जिंदगी से लगातार जुड़े विवाद। घर के अंदर भी अरमान को लेकर लगातार दूसरे कंटेस्टेंट्स हमलावर हैं वहीं बिग बॉस के घर से बाहर भी अरमान मलिक, कृतिका मलिक और पायल मलिक के चर्चे बने हुए हैं। अरमान बिग बॉस के घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट हैं, जिनकी वजह कहीं ना कहीं बाहर मौजूद उनकी पहली बीवी पायल मलिक भी हैं। पायल घर के बाहर लगातार अरमान और कृतिका की गेम को लेकर कमेंट कर रही हैं, उन्होंने अरमान से तलाक लेने की बात कही जिसने सोशल मीडिया पर काफी सनसनी मचा दी। हालांकि इसके बाद पायल मलिक ने अपना फैसला वापस भी ले लिया। लेकिन अब पायल मलिक और अरमान मलिक से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे इनके चाहने वालों का दिल जरूर टूट जाएगा। इनके फैंस को ये खबर सुनकर जाहिर है बहुत बड़ा धक्का लगने वाला है। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
पायल की मां का हुआ निधन?
इस वक्त पायल मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पायल बुरी तरह रो रही हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर करते हुए अपने फैंस को बताया कि उनके घर में काम करने वाले स्टाफ की मां का निधन हो गया है। हालांकि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें पायल ने कहा कि मम्मी जो हैं वो बच नहीं पाई हैं, उनकी डेथ हो गई है। हम अभी थोड़ी देर पहले बात ही कर रहे थे कि वो बहुत सीरियस हैं और अभी खबर आ रही है कि मम्मी की जान बच नहीं पाई है। अब पायल किसकी मम्मी के बारे में बात कर रही हैं, ये फिलहाल कन्फर्म नहीं है। जब सभी फैंस के साथ पायल ने इस खबर को शेयर किया उनकी आंखों में आंसू थे।
पायल मलिक को जमकर किया गया ट्रोल
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने जैसे ही ये खबर सभी के साथ शेयर की उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। कई लोगों ने पायल ने व्लॉग पर उन पर एक और नौटंकी करने का आरोप लगा दिया। एक यूजर ने लिखा- यही उनकी रोजी-रोटी है जिल्लत से कमाना वहीं एक और कमेंट आया कि ये क्या कभी तलाक की बात, कभी मां की मौत और कितना कवर अप करोगी पायल। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पायल का वीडियो कब का है, इस बात की कोई पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।
Payal Malik Mother Death
पायल मलिक की परिवार से कोई बात नहीं
आपको बता दें पायल मलिक की उनके परिवार वालों से कोई बातचीत नहीं होती। जिस दिन अरमान मलिक से पायल ने शादी की थी उसी दिन पायल के उनके परिवार से रिश्ता टूट गया था। उनके परिवार को अरमान के साथ पायल की शादी मंजूर नहीं थी। इसलिए कई सालों से पायल की उनके परिवार के किसी सदस्य से कोई बात नहीं होती।
यह भी पढ़ें: कैंसर से हुआ मशहूर एक्ट्रेस का निधन, Netflix की सीरीज में आई थीं नजर
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
39 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines