Bigg Boss OTT 3 Confirmed Contestant List: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3‘ (Bigg Boss OTT 3) इसी महीने की 21 तारीख से शुरू हो रहा है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) इस बार शो की कमान संभालेंगे। शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे लेकिन इस वक्त तो दूसरे बदलाव चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल, शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट हर रोज बदल रही है। तो चलिए देखते हैं अब कौन-से नाम शो के लिए सामने आ रहे हैं और इनमें से कितने नाम कंफर्म हो चुके हैं।
मीका सिंह
मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) को ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि मेकर्स चाहते हैं कि इस सीजन में बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हिस्सा ले। बिल्कुल ठीक वैसे ही जैसे बीते सीजन पूजा भट्ट दिखाई दी थीं। हालांकि, अभी तक सिंगर का इस पर क्या फैसला है, उसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
अमीषा पटेल
‘गदर’ एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) को भी मेकर्स शो के लिए साइन करना चाहते हैं। अमीषा पटेल को अब बिग बॉस ओटीटी 3 का ऑफर मिल गया है लेकिन एक्ट्रेस अभी तक मेकर्स से फीस को लेकर बातचीत कर रही हैं। अगर फीस को लेकर सेटलमेंट हो गया था अमीषा पटेल भी बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं।
साई केतन राव
मशहूर साउथ एक्टर जो इन दिनों टीवी के पॉपुलर ‘इमली’ में नजर आ रहे हैं उन्हें भी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ऑफर मिला है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि साई केतन राव (Sai Ketan Rao) को शो के लिए कंफर्म भी किया जा चुका है। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ साइन करने के बाद एक्टर ने घर में अच्छा दिखने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
अरमान मलिक
यूट्यूबर अरमान मलिक का नाम भी शो के लिए फाइनल होने की खबरें सामने आ रही हैं। अरमान मलिक की न सिर्फ पर्सनल लाइफ कंट्रोवर्शियल है बल्कि उनका गुस्सा भी इतना तेज है कि अगर बिग बॉस के घर में उनकी लड़ाई हुई तो TRP छप्पर फाड़कर आएगी।
भव्य गांधी और सना मकबूल
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू बनकर सबका दिल जीतने वाले भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) को भी अनिल कपूर के शो में हिस्सा बनने के लिए ऑफर दिया गया है। उनके अलावा एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makbul) भी शो में शामिल हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Pawan Singh का चुनाव में हार के बाद बड़ा ऐलान, नई पार्टी बना बिहार में उतारेंगे उम्मीदवार
वायरल वड़ा पाव गर्ल
दिल्ली की मशहूर वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) का नाम भी लगातार सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि चंद्रिका गेरा दीक्षित ने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। फिर भी उनका नाम कंफर्म ही माना जा रहा है। वहीं, डॉली चायवाला भी अनिल कपूर के शो में दिखाई दे सकते हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines