Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। खबरों का बाजार भी बिग बॉस की खबरों से भरा पड़ा है। हाल ही में शो के घर में विशाल और अरमान के बीच का क्लेश इस सबकी वजह बन गया है। वीकेंड का वार में पायल ने विशाल पर आरोप क्या लगाया कि हर तरफ बज बन गया और सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई। सोशल मीडिया, गॉसिप टाउन में जो भी चल रहा है, लेकिन क्या इस क्लेश का असर घरवालों पर भी पड़ेगा?
शो का नया प्रोमो आया सामने
दरअसल, कुछ देर पहले जियो सिनेमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि इस झगड़े का असर घरवालों पर भी पड़ रहा है। सामने आए लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चंद्रिका, शिवानी से कहती हैं कि कल जो भी हुआ, जब वो तेरे सामने आया, तुझे क्या लगता है वो सही है? इस पर शिवानी ने जवाब दिया कि नहीं, तो वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि अगर ऐसा है तो तू उसके साथ उठ-बैठ कैसे रही है?
चंद्रिका-शिवानी में बहस
प्रोमो वीडियो में चंद्रिका कहती हैं मैं तेरे पर कोई पाबंदी नहीं लगा रही हूं, लेकिन मेरा जमीर गवाह नहीं दे रहा कि मैं उस इंसान के साथ बैठ जाऊं। इस पर शिवानी कहती हैं कि अगर उसकी एक गलती पर उसकी पूरी लाइफ खत्म कर दें, तो ये तो नहीं हो सकता। इस पर चंद्रिका कहती हैं कि कल को कोई हमें थप्पड़ मार देगा और आकर हमसे अच्छे से बात करें तो? इस प्रोमो वीडियो को देखकर साफ है कि वड़ा पाव गर्ल और गांव की छोरी आपस में इस मुद्दे पर बहस कर रही हैं।
यूजर्स ने लिया विशाल का पक्ष
हालांकि अब ये बहस कितनी बढ़ेगी और इसका चंद्रिका और शिवानी के रिश्ते पर कैसा असर होगा ये भी अब शो के आने वाले एपिसोड में पता लगेगा। शो के इस प्रोमो वीडियो पर अब यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि शिवानी ही बस विशाल का साथ दे रही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि अरमान को घर से निकालो। तीसरे यूजर ने लिखा कि चंद्रिका चुप रहो। एक और ने लिखा कि शिवानी सही कह रही है। एक अन्य ने कहा कि हम विशाल के साथ हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स इस वीडियो पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: विशाल को थप्पड़ मारने पर भी अरमान को क्यों नहीं निकाला? 5 कारण
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines