Bigg Boss OTT Controversies: Bigg Boss OTT 3 का इंतजार फाइनली आज फैंस का खत्म हो चुका है। इस सीजन की धमाकेदार शुरुआत करने का जिम्मा इस बार शो के नए होस्ट अनिल कपूर के पास था और झक्कास स्टाइल में उन्होंने अपने ओपनिंग भी की। इस बार कई कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स शो का हिस्सा बने हैं, जो घर के अंदर काफी कलेश करने वाले हैं। लेकिन विवाद की बात हो रही है तो पिछले दोनों सीजन का जिक्र आखिर कैसे ना किया जाए? ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले इस शो में अब तक ऐसे ऐसे विवाद देखने को मिले जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। चलिए आपको शो से जुड़े कुछ ऐसे ही विवादों के बारे में बताते हैं
जीशान खान को बाहर निकाला गया
ओटीटी सीजन 1 में एक टास्क के दौरान जीशान खान इतने एग्रेसिव हो गए कि उनकी दूसरे कंटेस्टेंट्स प्रतिक और निशांत से हाथापाई हो गई और जीशान ने अपना हाथ उठा दिया। इस घटना के बाद जीशान को तुरंत बिग बॉस का नियम उल्लंघन करने के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
उर्फी जावेद ने कह दिए थे अपशब्द
बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में उर्फी जावेद ने घर से बेघर होने के बाद जीशान खान और दिव्या अग्रवाल के बारे में कुछ ऐसी बात कह डाली थी जिसके बाद भारी बवाल हो गया था। दरअसल शो से आउट होने वाली उर्फी पहली ही कंटेस्टेंट बनी थीं और बाहर आकर उन्होंने कह दिया था कि वो दोनों को मार डालना चाहती थीं।
दिव्या अग्रवाल और करण जौहर में लड़ाई
सीजन 1 के होस्ट करणजौहर तब आग बबूला हो गए थे जब शो की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल ने एक वीकेंड के एपिसोड में उनसे बद्तमीजी कर ली थी। दिव्या ने करण को खूब आंखें दिखाई थीं जिससे करण काफी नाराज हो गए थे और उन्होंने दिव्या को वॉर्निंग दे दी थी। खबरें तो ये भी हैं कि इसी के बाद ही दिव्या की सीजन 15 में एंट्री पर रोक लग गई।
एल्विश यादव के कारण सलमान हुए थे ट्रोल
बिग बॉस ओटीटी 2 में वीकेंड का वार के एक एपिसोड के दौरान सलमान ने एल्विश को काफी डांट फटकार लगाई थी क्योंकि उन्होंने शो की दूसरी कंटेस्टेंट बेबिका के खिलाफ कुछ अपशब्द कह दिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर एल्विश आर्मी ने सलमान खान को खूब ट्रोल किया था।
आकांक्षा पुरी-जाड में लिपलॉक
पिछले सीजन में आकांक्षा और जाड के बीच एक टास्क के दौरान हुई किस के भी काफी चर्चे हुए थे। दोनों को सोशल मीडिया पर काफी बैश किया गया था। दरअसल एक कंटेस्टेंट्स को दूसरी टीम द्वारा दिए जा रहे टास्क को या तो पूरा करना था या फिर मना करना था। ऐसे में आकांक्षा को जब जाद को किस करने के लिए कहा गया तो उन्होंने अपना टास्क कर लिया लेकिन फिर बाद में जाद द्वारा ही उनके किस को लेकर कुछ ऐसी चीजें कही गईं जिससे आकांक्षा काफी नाराज हो गईं।
पुनीत सुपरस्टार आए और गए
ओटीटी 2 में पुनीत सुपरस्टार के घर में एंट्री करने के 12 घंटे बाद ही बिग बॉस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरअसल पुनीत ने अपनी एंट्री के साथ ही घर के अंदर चीजों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया था. बस इसके बाद उनसे बिग बॉस काफी नाराज हो गए थे और फाइनली उन्हें इविक्ट करना ही बेहतर समझा गया।
जिया शंकर ने की घिनौनी हरकत
बिग बॉस के पिछले ओटीटी सीजन के दौरान एक्ट्रेस जिया शंकर ने गुस्से में आकर एल्विश यादव को पानी में साबुन मिलाकर पिला दिया था। जब एल्विश ने आधा पानी पी लिया तब उन्हें एहसास हुआ था कि पानी में कुछ को मिला हुआ है। इस घटना की शो के होस्ट सलमान खान ने काफी निंदा की थी।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines