अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया को कहा मच्छर, सना-रणवीर में भी हुई बहस

Bigg Boss OTT 3 Arman Malik and Lovekesh Kataria: बिग बॉस ओटीटी 3 में शुरुआत से ही काफी बवाल देखने को मिल रहा है। अब कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से काफी मुद्दों पर एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में सना मकबूल और रणवीर शौरी की एक दूसरे से बहस हो जाएगी। इसके अलावा अरमान मलिक भी लवकेश कटारिया को मच्छर बुलाते नजर आएंगे।

Arman Malik And Lovekesh Kataria Fight

Arman Malik And Lovekesh Kataria Fight

Bigg Boss OTT 3 Arman Malik and Lovekesh Kataria: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत से कंटेस्टेंट्स के बीच काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। अब हाल ही में मेकर्स की तरफ से एक प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में सना मकबूल और रणवीर शौरी एक बार फिर एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सना और रणवीर के बीच इस लड़ाई का सीधा-सीधा कनेक्शन रैपर नैजी से है। इसके अलावा अरमान मलिक और साई केतन राव भी आपस में लवकेश कटारिया बारे में बुराई करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

अरमान बोले कटारिया को मच्छर

लाइव फीड में अरमान मलिक साई केतन राव से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैंने तो इसका नाम रख दिया है मच्छर। रणवीर भाई के बारे में चीजें बोल रहा है। बाहर जाकर ये माफी मांगा फिरेगा। साई केतन राव भी अरमान की बातों से सहमत नजर आए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

कैसे शुरू हुई सना-रणवीर की बात?

दरअसल बिग बॉस के ‘वीकेंड का वार’ पर अनिल कपूर ने घरवालों को एक टास्क दिया था। इस टास्क में उन्हें एक कटेंस्टेंट की पीठ में छुरा घौंपना था। रणवीर शौरी ने इस दौरान रैपर नैजी की पीठ में छुरा घौंपा, साथ ही उन्होंने अपना कारण दिया कि ये स्पेयर पार्ट है मेरे लिए। रणवीर की ये बात नैजी को पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत रणवीर से जाकर इस बारे में बात की। उन्होंने पूछा कि आपने ऐसा क्यों कहा? नैजी की इस बात पर रणवीर ने जवाब दिया कि मेरा वो मतलब नहीं था लेकिन अगर आपको लगता है कि मैंने गलत बोला या फिर आपको बुरा लगा तो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।

विज्ञापन

सना ने नैजी को समझाया

इसके बाद इसी मामले को लेकर आज के एपिसोड में नजर आएगा कि सना मकबूल नैजी से बात करते हुए नजर आएंगी। सना कहेंगी कि आपको इस बात पर अपना स्टैंड लेना चाहिए। ये बात इतनी आसानी से छोड़नी नहीं चाहिए। स्पेयर पार्ट बोलना बहुत ही अजीब है। सना ने नैजी से कहा- आप रणवीर से जाकर पूछिए कि ऐसा क्यों कहा गया है। सना और नैजी की ये बात चल ही रही होती है कि इतने में वहां रणवीर शौरी आ गए।

रणवीर ने सना को सुनाई खरी-खोटी

रणवीर नैजी की इस बात को सुनकर कहते हैं कि सना आग लगाने का काम कर रही है। वो चाहती है कि हम दोनों में लड़ाई हो। नैजी कहते हैं कि वो बस चाह रही है कि मैं अपना स्टैंड लूं इस बात पर। इसी को लेकर माहौल गर्म हो जाता है। फिर सना आती हैं और कहती हैं कि मैं क्यों आप दोनों में लड़ाई करवाउंगी। मुझे क्या मिलेगा इससे। सना और रणवीर में फिर बहुत बहस होती है। आज के एपिसोड में नजर आएगा दोनों की लड़ाई आगे क्या नया मोड़ लेती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ