Bigg Boss OTT 3 Arman Malik on Lovekesh Kataria: Bigg Boss OTT 3 हर दिन के साथ और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। अब कंटेस्टेंट किसी न किसी मुद्दे पर एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में अरमान मलिक ने एल्विश यादव को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
लवकेश की बात पर गुस्सा हुए अरमान
दरअसल बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया और एल्विश यादव पर कुछ ऐसा दावा कर डाला जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया। अरमान मलिक को लवकेश कटारिया उनकी निजी जिंदगी पर कुछ कहते हैं। लवकेश कहते हैं कि जो कहानी तुम पायल के बारे में बता रहे हो वो मैं किसी और से सुन चुका हूं। उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है जो आप बता रहे हो।
लवकेश की इस बात को सुनकर अरमान को थोड़ा गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा- ‘मैं अकाउंट्स का काम कर रहा था, उसी वक्त मेरी मुलाकात पायल से ऑफिस में हुई और फिर हम एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे।’
‘एल्विश को लड़कियों से मिलवाता है कटारिया’
अरमान ने लवकेश की बात को काटते हुए कहा ‘अब हम लोगों का तो कुछ नहीं कर सकते। जितने मुंह उतनी बातें होंगी ही।’ इसके बाद अरमान लव से कहते हैं- ‘लोग तो आपके बारे में भी कहते हैं कि एल्विश यादव को लड़कियों से आप मिलाते हो। हम हर किसी को तो चुप नहीं करा सकते हैं।’ ये बात सुनकर वहां मौजूद सना मकबूल भी जोर-जोर से हंसने लगती हैं।
लवकेश ने भी अरमान पर साधा निशाना
अरमान मलिक के लवकेश पर ऐसा कमेंट करने से पहले लवकेश ने भी अरमान मलिक को लेकर बड़ा दावा किया था। लवकेश ने बातों ही बातों में कहा कि अरमान जितने सीधे दिखते हैं उतने हैं नहीं। उन्होंने कहा कि अरमान में काफी एटीट्यूड है।
लवकेश के अलावा विशाल ने कहा ‘चाहे ये कुछ भी कहें लेकिन हुआ तो बहुत गलत है।’ विशाल ने कहा कि पायल भाभी के साथ गलत हुआ है। वो अपना पूरा परिवार छोड़कर आई हैं और अरमान ने उनका विश्वास इतने बुरी तरह से तोड़ दिया।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines