Bigg Boss OTT 3: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शो के घर में चल रहा ड्रामा दर्शकों को खूब भा रहा है। हाल ही में शो से शिवानी कुमारी और विशाल पांडे को बेघर कर दिया गया है। हालांकि इस बीच जो बेहद चौंकाने वाली चीज है वो ये कि अरमान मलिक की दूसरी बीवी यानी कृतिका मलिक का लाइव स्ट्रीमिंग पर ही ब्रेक डाउन हो गया। जी हां, लाइव फीड में कृतिका मलिक फूट-फूटकर रोती नजर आईं।
सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटोज
विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कृतिका मलिक की कई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कृतिका ऑन कैमरा बहुत बुरी तरह से रो रही हैं। हालांकि गोलू के रोने की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसमें भी सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कृतिका अपने पति यानी अरमान मलिक जो इस समय घर में मौजूद है, उन्हें भी कुछ नहीं बता रही हैं।
यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि कृतिका अपने परिवार और बच्चों से दूर है और हो सकता है कि इस वजह से वो एकदम रो पड़ी हों, लेकिन सच क्या है ये तो कृतिका ही जानती है। यूजर्स भी गोलू के इन फोटोज को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि कुछ दिनों के लिए सिंपैथी कार्ड खेलेगी। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब ये नया ड्रामा है। तीसरे यूजर ने लिखा कि अरमान की दोनों बीवी बहुत नौटंकी करती हैं। एक अन्य ने लिखा कि अब विशाल चला गया है, तो इसको कुछ और कंटेंट चाहिए। एक और यूजर ने इस पर लिखा कि विशाल को मिस कर रही हो। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
अरमान ने तोड़ा घर का नियम
गौरतलब है कि कृतिका मलिक को लेकर घर में पहले ही बहुत ड्रामा हुआ था और अरमान ने इसमें शो के नियम को भी तोड़ दिया था। दरअसल, विशाल का एक कृतिका को लेकर एक कमेंट करना उनपर बेहद भारी पड़ा था। हालांकि इस घटना के बाद शो का माहौल बेहद गर्म हो गया था और तबसे ही घर में कुछ ना कुछ चल रहा है। वहीं, अब बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में ज्यादा टाइम नहीं बचा है। जी हां, जल्द ही शो के तीसरे सीजन को भी उसका विनर मिल जाएगा। हालांकि इसमें भी देखने वाली बात ये होगी कि इस बार का सीजन कौन जीतता है? कौन ट्रॉफी लेकर घर से बाहर निकलेगा?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: कॉमेडी सर्कस जैसा लगता है ‘वीकेंड का वार’, Anil Kapoor अब तक के सबसे खराब होस्ट- रेडिट यूजर्स
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines