Bigg Boss OTT 3: गॉसिप टाउन में इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में चल रहे ड्रामे की खूब चर्चा हो रही है। जी हां, वीकेंड के वार पर जब पायल मलिक बतौर गेस्ट शो में शामिल हुई, तो उन्होंने विशाल पर कृतिका को गलत नजर से देखने का आरोप लगाया। इसके बाद से पूरे शो का माहौल ही बदल गया और अरमान मलिक ने विशाल को शो में तमाचा जड़ दिया। हालांकि इसके बाद भी अरमान को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया है। आखिर क्या है इसके पीछे की वजह, जो इतना सब होने के बाद भी अरमान को शो से नहीं निकाला गया?
क्या है अरमान के शो में रहने की वजह?
फेमस यूट्यूबर
इस बात से सभी वाकिफ हैं कि अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूबर हैं। अरमान की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है और उनका फैन बेस बहुत बड़ा है। ऐसे में एक ये वजह हो सकती है, जो बिग बॉस ने शो में हिंसा बर्दाश्त कर ली और अरमान को शो से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया है। अरमान की पॉपुलैरिटी कहीं ना कहीं उन्हें सपोर्ट कर रही है।
दो वाइफ कॉन्ट्रोवर्सी
इन दिनों अरमान मलिक अपनी दो शादियों को लेकर भी चर्चा में हैं। जी हां, यूट्यूबर की दो शादियां उनके लिए गले की फांस जैसे बन गई है। अरमान को दो शादी करने पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में ये कॉन्ट्रोवर्सी छोटी बात नहीं है और एक ये भी कारण हो सकता है कि अरमान अभी भी शो में हैं।
सबसे ज्यादा व्यूज या मसाला
अरमान मलिक इस समय शो को सबसे ज्यादा व्यूज या मसाला देने वाले कंटेस्टेंट हैं। ना सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ बल्कि अब ये थप्पड़ कांड भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे में हो सकता है कि अरमान के शो में रहने की एक वजह ये भी हो। हालांकि इस टाइम अरमान ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।
टॉप ट्रेंड कंटेस्टेंट
अब भई अरमान को लेकर इतना माहौल बना हुआ है और एक से बढ़कर एक मसाला सामने आ रहा है, तो ऐसे में जाहिर है कि वो इस समय ट्रेंड कर रहे हैं। इसके साथ ही अरमान शो में इस टाइम टॉप ट्रेंड कंटेस्टेंट हैं, जो उनको शो में रहने के लिए सपोर्ट भी कर रही है।
सही को गलत दिखाना
दरअसल, शो को देखकर कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ये बस एक स्ट्रेटेजी है। जी हां, यूजर्स कह रहे हैं कि अगर आप सही को गलत पेश करेंगे, तो जाहिर है कि लोगों का ध्यान उस पर ज्यादा होगा और इसलिए अरमान अभी तक शो में मौजूद हैं। अगगर ऐसा नहीं होता तो भला बिग बॉस अपने नियम को खुद नहीं तोड़ते।
यह भी पढ़ें- ‘चड्डी-बनियान’ के लिए 83 करोड़… Justin Bieber का लुक देख ठनका यूजर्स का माथा, हो रही भंयकर ट्रोलिंग
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines