Armaan Malik Romantic With Kritika: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। एक तरफ विशाल पांडेय को जब से थप्पड़ पड़ा है, पूरा सोशल मीडिया उनके सपोर्ट में आ गया है, जबकि यूट्यूबर अरमान मलिक का कड़ा विरोध किया जा रहा है। हालांकि यूट्यूबर को इससे कोई खास फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अरमान मलिक अपनी दूसरी बीवी कृतिका मलिक के साथ बिग बॉस हाउस में खुल्लम-खुल्ला रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडयो को फैन क्लब पर शेयर किया गया है, जिसे 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स यूट्यूबर को काफी ट्रोल कर रहे हैं। जाहिर है कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक शो से बाहर हो चुकी हैं।
बिग बॉस में रोमांस नई बात नहीं
बिग बॉस के घर में रोमांस कोई नई बात नहीं रही है। हर सीजन में किसी न किसी कंटेस्टेंट्स के बीच ये देखने को मिल ही जाता है। ‘बिग बॉस 17’ की बात करें तो ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल के बीच कई बार रोमांस देखने को मिला था। बेड से उनकी किस करते हुए कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ‘बिग बॉस ओटीटी’ का इतिहास भी कुछ ऐसा ही रहा है। अब तीसरे में अरमान मलिक और कृतिका मलिक का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी कौन? जिनकी घर में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, इन दो के नाम भी शामिल
एक-दूसरे के करीब दिखे अरमान-कृतिका
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस ने सुबह-सुबह कंटेस्टेंट्स को जगाने के लिए ‘बैंग बैंग’ सॉन्ग प्ले किया है। इस बीच यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को गले लगाकर बेड पर लेटे हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद अरमान, कृतिका को बाथरूम एरिया में लेकर जाते हैं और वहां उनके साथ डांस करते हुए रोमांस करते हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देते हैं। जैसे ही कृतिका जाने लगती हैं तो अरमान उन्हें अपनी तरफ खींचकर बाहों में भर लेते हैं।
यूजर्स अरमान को कर रहे ट्रोल
अरमान और कृतिका का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। जहां कुछ लोग उनकी वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, लोगों को कृतिका के साथ उनकी जोड़ी पसंद नहीं आई है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘छी… ये कपल बेकार है। अरमान को बिग बॉस से हटाओ।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसने पायल के साथ कभी ऐसे नहीं किया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये सब पायल को दिखाई नहीं देता क्या?’ बता दें कि ये अरमान और कृतिका का ये वीडियो वीकेंड के वार के बाद का है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines