Armaan Malik In Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) इस वक्त जिन उलझनों में घिरे हुए दिख रहे हैं, उससे तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि यूट्यूबर अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक को घर में लाकर पछता रहे हैं। शो में आए दिन यूट्यूबर की दोनों पत्नियां अपने टूटे अरमानों को अन्य सदस्यों के सामने उजागर करती रहती हैं, जिससे घरवाले अरमान मलिक को पीठ पीछे ताने मारने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। पिछले एपिसोड में पायल ने बताया था कि जब उन्हें अपने पति की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उनकी हालत क्या हुई थी। वहीं अब कृतिका ने पुराने दिनों को याद करते हुए रोते हुए दिखाई दी हैं। वहीं दोनों पत्नियों के बीच यूट्यूबर फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं और घरवालों के सामने अपनी सफाई पेश कर रहे हैं।
पायल के बाद कृतिका के छलके आंसू
आपको बता दें कि पायल मलिक घरवालों के सामने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाती हैं कि जब उनके पति ने उनकी बेस्ट फ्रेंड से शादी की तो उन्हें बड़ा झटका लगा था। वो अपने बेटे को घर से लेकर चली गई थीं। ये कहते हुए पायल रोने लगती हैं। तभी अरमान भागकर उनके पास जाते हैं और कहते हैं, ‘बस हो गया। सात साल हो चुके हैं। अब तुम खुश हो न? मुझे लगता है कि तुमने और कृतिका ने आपस में शादी की है। मेरा रोल कहीं पर है ही नहीं।’
यह भी पढ़ें: कुत्ते ने बिगाड़ी सूरत, अब लिवर की बीमारी, TV की मशहूर एक्ट्रेस का Bigg Boss OTT में छलका दर्द
पायल-कृतिका के बीच फंसे अरमान
अरमान मलिक पायल को समझा ही रहे होते हैं कि तभी उनकी दूसरी पत्नी कृतिका रोने लग जाती हैं। ये देखकर अरमान भागते हुए कृतिका के पास जाते हैं और कहते हैं, ‘अब तुम क्यों रो रही हो? हम क्यों पुरानी बातें याद कर रहे हैं? हम अब साथ रहते हैं अपने चार बच्चों के साथ। ऊपर वाला हमारे साथ है।’ ये सुनकर कृतिका कहती हैं, ‘मैं पायल की बातें सुनकर फ्लैशबैक में चली गई थी। उसे रोते देख मुझे भी रोना आ गया। मैं उसे रोता नहीं देख सकती। मैं उसकी वजह से आज यहां हूं।’
अरमान मलिक की बोलती हुई बंद
बता दें कि इससे पहले भी घरवालों ने अरमान मलिक की दूसरी शादी पर सवाल उठाए थे। सना मकबूल ने यूट्यूबर से सवाल किया था कि अगर पायल दूसरी शादी कर लेती तो आप क्या करते? ये सुनते ही अरमान मलिक तिलमिला गए थे। उन्होंने तुरंत कहा, ‘अगर पायल शादी करती तो क्या दूसरे आदमी को घर में लाकर रखती?’ यूट्यूबर कहते हैं कि ‘पायल अगर ऐसा करती तो मैं उससे कहता कि भाई तू अपने घर खुश रह और मैं अपने घर खुश रहता हूं।’ यूट्यूबर के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines