Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में बीते एपिसोड के दौरान कई ऐसी चीजें हुईं जिसके बाद दर्शक शो से चिपक गए। बातों-बातों में कई अटपटे खुलासे हो गए। ऐसे में यूट्यूबर अरमान मालिक और उनकी दोनों बीवियों ने एक बार फिर सारी लाइमलाइट बटोर ली। इन तीनों का रिश्ता शो शुरू होने के बाद से गॉसिप का हॉट टॉपिक बना हुआ है। सौतन बनी सहेली की कहानी हर दिन पूरा हिंदुस्तान सुन रहा है। इसी बीच हालिया एपिसोड में इस तिगड़ी ने एक और शॉकिंग खुलासा कर दिया।
बिग बॉस के घर में हुआ अटपटा खुलासा
इस बार बात इनके रिश्ते की नहीं बल्कि इनके साथ हुए अजीब किस्से की है। दरअसल, अब इस तिगड़ी ने शो पर कुछ ऐसा खुलासा कर दिया जिसके बाद वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स का हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया। किसी के साथ ऐसा भी हो सकता है ये सोचकर सभी की हंसी निकल गई। हुआ यूं कि जब पायल, अरमान और कृतिका घरवालों के साथ बैठे थे तो उन्होंने बातों-बातों में रिवील किया कि जब एक बार वो ट्रिप पर गए थे तो उनके साथ क्या हुआ था।
अरमान ने सोफे पर ही किया शौच
उन्होंने बताया कि इन तीनों को एक साथ कब्ज हो गई थी। अरमान अपनी दोनों बीवियों के साथ छुट्टियां मना रहे थे और तब वो काफी परेशान हो गए थे। ऐसे में इन तीनों ने दवाई ली लेकिन इनसे एक बड़ी चूक हो गई, जिसके बाद तीनों को ही इस दवाई का खामियाजा भुगतना पड़ा। दरअसल, इन तीनों को कब्ज के लिए एक-एक गोली खानी थी, लेकिन इस तिगड़ी ने 2-2 गोलियां ले ली। ऐसे में इनके लिए मोशंस को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। इस दौरान सोफे पर बैठे अरमान ने कुशन पर ही शौच कर दिया। इसके बाद उन्हें वो कुशन खुद ही धोना पड़ा।
यह भी पढ़ें: करोड़पति सिंगर क्यों बॉलीवुड छोड़ कर रहे खेती? पिता को पहचानने से भी किया था इनकार
पायल और कृतिका भी कर चुकी हैं कपड़े गंदे
वहीं, जब उनकी पहली पत्नी यानी पायल कपड़े धो रही थीं तो उन्होंने भी अपने कपड़े गंदे कर दिए और पायल को इस हालत में देख कृतिका की हंसी छूट गई और हंसते हुए कृतिका भी Oops मोमेंट का शिकार हो गईं। कृतिका हंसते-हंसते कंट्रोल नहीं कर पाईं और अचानक उन्होंने भी कपड़े गंदे कर दिए। अब ये स्टोरी सुनाते हुए ये तीनों तो हंसे ही, साथ ही बाकि कंटेस्टेंट्स और देश की जनता भी अब इस अजीबोगरीब कहानी पर मजे ले रही है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
14 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
16 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
19 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
20 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
21 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
21 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
22 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
22 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
23 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines