Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में एक तिगड़ी आई है जिसे लेकर न सिर्फ घर के बाहर बल्कि घर के अंदर भी विवाद चल रहा है। यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी दोनों पत्नियों यानी पायल (Payal Malik) और कृतिका मलिक (Kritika Malik) के साथ शो में आगे बढ़ रहे हैं। इन तीनों को साथ में देखकर दर्शक तो हैरान हैं ही, साथ ही कंटेस्टेंट्स भी चौंके हुए हैं। लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा होगा कि इस तिगड़ी को लेकर घर में क्या तूफान आया है।
दीपक चौरसिया से भिड़े अरमान मलिक
दरअसल, चौथे दिन ही दीपक चौरसिया को अरमान और उनकी दोनों पत्नियों से प्रॉब्लम हो गई। इसके बाद घर में इतना झगड़ा हुआ कि गुस्से में अरमान ने अपनी ही बीवियों को सबके सामने वार्निंग दे डाली। दीपक चौरसिया ने आरोप लगाया कि अरमान अकेले नहीं खेलते बल्कि वो तो अपनी दोनों बीवियों के साथ मिलकर खेल रहे हैं। हर चीज में ये तीनों साथ होते हैं और बात-बात पर इशारे कर एक-दूसरे को मेंटल सपोर्ट देते हैं। यहां तक कि नॉमिनेशन टास्क में भी अरमान मलिक अपनी पत्नी को इशारा करते हुए नजर आए थे।
यूट्यूबर ने पत्नियों को दी कौन-सी वार्निंग?
पायल और अरमान ने जिन 2 लोगों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है वो दोनों सेम हैं। ऐसे में अब ये साफ समझ आ रहा है कि ये मिलकर गेम खेल रहे हैं। जहां बाकी लोग अकेले हैं वहीं, ये तीन लोग एक साथ हैं। जब ये बात दीपक चौरसिया ने सबके सामने उठाई तो अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों को सरेआम वार्निंग दे दी कि अब कोई किसी को इशारा नहीं करेगा। अरमान ने साफ कर दिया है कि यहां अपना गेम अकेले खेलो।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: लव कटारिया को नहीं है तमीज? रणवीर शौरी के साथ की हरकत, भड़क गए दर्शक
पति की वार्निंग के बाद क्या करेंगी पायल और कृतिका?
लेकिन जब ये तीनों बिग बॉस में अकेले खेलेंगे तो इनका गेम टिक पाएगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। साथ ही इनका रिश्ता भी अलग खेलने के बाद इतना ही मजबूत रहेगा, इस पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। लेकिन अब देखना होगा कि शो में मिली पति की वार्निंग को पायल और कृतिका कितना सीरियस लेती हैं। वैसे इन तीनों का रिश्ता देख लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines