Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के झगड़े घर का माहौल बना रहे हैं। जी हां, शो के ट्विस्ट और घरवालों की नोंक-झोंक दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। बीते दिन के एपिसोड में तो दीपक चौरसिया और अरमान मलिक में खूब बहस हुई, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। जी हां, दोनों में बात कब तू-तू-मैं-मैं बदल गई, पता ही नहीं लगा और दोनों एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आए।
दीपक-अरमान में हुई बहस
दरअसल, शो में बीते दिन दीपक चौरसिया अरमान को किसी बात को लेकर समझा रहे थे, लेकिन दोनों में बहस हो गई। इस दौरान जब दीपक, अरमान से कहते हैं कि हर जगह आपको फुटेज खाने की जरूरत नहीं है। अरमान इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि आपसे किसने कहा था कि एक हफ्ते का राशन था या नहीं था। अरमान कहते हैं कि आपकी आदत है लड़ाई करने की।
मेरे ऑफिस… मेरे घर…
इस पर दीपक जवाब देते हुए कहते हैं कि आप जैसे लोग मेरे ऑफिस आए ना, तो दो किलोमीटर दूर रोक दिए जाएंगे। अरमान को भी ये बात हजम नहीं होती और भी तुरंत जवाब देते हुए कहते हैं कि आप जैसे लोग मेरे घर पर आए, तो वो भी बाहर खड़े रहेंगे, तो दीपक तुंरत कहते हैं कि आपके घर आएगा कौन? इस पर अरमान कहते हैं कि आपकी आदत है लड़ाई करने की, मेरी नहीं है।
हद से ज्यादा बढ़ा दीपक का गुस्सा
इसके बाद दीपक का पारा चढ़ जाता है और दीपक अरमान पर चिल्लाने लगते हैं। इस दौरान दीपक कहते हैं कि मेरी आपको चेतावनी है, सब मुझे धमकी दे गए, कोई मेरा कुछ नहीं हुआ, तो हर जगह उंगली करना बंद कर दें और इस दौरान दीपक का गुस्सा बेहद बढ़ जाता है और वो अरमान को फिर से कहते हैं कि बार-बार उंगली करना बंद कर दो। ये बहस धीरे-धीरे बढ़ जाती है और फिर घरवाले इस बहस को रोकने की कोशिश करते हैं।
बहस में कूदी शिवानी
इस बहस के दौरान अरमान की पहली बीवी पायल उनसे कहती हैं कि आप चुप हो जाओ। हालांकि अरमान इस दौरान ज्यादा कुछ नहीं कहते हैं। हालांकि इस दौरान भी दीपक पीछे से कुछ ना कुछ जरूर कहते रहते हैं। इस बीच इस बहस में शिवानी भी कूद जाती है और वो अरमान को कहती हैं कि भाई ये गलत है और फिर शिवानी भी अपनी बात रखती नजर आती है। हालांकि इस दौरान पायल, शिवानी से एक्सप्लेन करने की कोशिश करती है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: ‘मैं ही विलेन हूं…’ घरवालों ने साई केतन को ऐसा क्या कहा, जो फिर हुई ‘तू-तू-मैं-मैं’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines