Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से पायल मलिक बाहर हो चुकी हैं। एक तरफ जहां पायल के बेघर होने की वजह से वोटिंग कहा जा रहा है, तो दूसरी तरफ पायल ने खुद कहा कि वो वोटिंग नहीं बल्कि घरवालों के नॉमिनेशन की वजह से बाहर हुई हैं। एक तरफ जहां पायल की वाइल्ड कार्ड एंट्री की डिमांड हो रही है, तो दूसरी ओर पायल के फैंस को ये भी चिंता है कि क्या अब अरमान का पूरा फोकस कृतिका पर रहेगा। क्या अरमान अब पायल पर उतना ध्यान नहीं देंगे, तो इसका जवाब भई खुद पायल ने ही दे दिया है।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
पायल मलिक ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घरवाले पायल के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो में पहले पौलोमी नजर आ रही हैं और वो कहती हैं कि पायल ने बराबर सबको खाना खिलाया और याद रखा कि सबको खाना मिलें, कोई भूखा ना सोए। इसके बाद वीडियो में अरमान मलिक नजर आ रहे हैं।
अरमान ने दिया पहली बीवी का साथ?
यहां अरमान अपनी पहली बीवी यानी पायल के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो में अरमान कहते हैं कि उसने क्या किया कि केयर की है सबकी, आगे की आगे रहती थी। जैसे मैं बना देती हूं, मैं कर देती हूं। वीडियो में अरमान आगे कहते हैं कि वो घर पर भी ऐसे ही करती है। इसके आगे पौलोमी कहती हैं कि उस औरत के लिए मेरे दिल में बहुत इज्जत है।
मैं बहुत खुश हूं…- अरमान
इसके आगे अरमान कहते हैं कि मैं खुश हूं वो यहां तक आई, पूरी लाइफ के लिए उसकी यहां यादें बन गई। इसके बाद वीडियो में पायल और अरमान की घर के अंदर की झलक दिखाई जाती है और फिर पायल घर से बाहर आ जाती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद साफ है कि भले ही पायल अब शो का हिस्सा नहीं रही हैं, लेकिन अरमान के लिए वो अभी भी उतनी ही खास हैं।
क्या पायल की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री?
यहां गौर करने वाली बात ये है कि जिन लोगों को ये चिंता हो रही है कि क्या अब अरमान पूरा फोकस कृतिका पर रखेंगे, तो भई ऐसा नहीं है क्योंकि अरमान अभी भी अपनी पहली वाइफ पायल के सपोर्ट में हैं और उनकी उतनी ही परवाह कर रहे हैं, जिसका सबूत इस वीडियो में मिल गया है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या पायल मलिक को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलेगी या नहीं? अब ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- मर्डर-ड्रग्स जैसे केस संभाले, अब अंडे के लिए नहीं लड़ सकती, Bigg Boss 17 के सफर पर Sana Raees ने कही दिल की बात
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines