Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन 21 जून से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए लौट रहा है। हालांकि इस बार शो में सलमान खान नहीं बल्कि ‘झक्कास एक्टर’ अनिल कपूर होस्ट करते हुए नजर आएंगे। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी आने शुरू हो गए हैं। हालांकि इन नामों का कंफर्म होना बाकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि शो में इस बार ‘कपूर फैमिली’ के कुछ खास सदस्य भी Bigg Boss OTT 3 में कंफर्म कंटेस्टेंट बनकर शामिल हो सकते हैं। ये कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर की भतीजी अंशुला कपूर और भाई संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों शो में शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा सच?
मेकर्स ने शो के लिए किया अप्रोच
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी चर्चा है कि बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स ने बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर को शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया है। अनिल कपूर की भतीजी और भाभी के शो में शामिल होने की बात सुनकर फैंस भी काफी खुश हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र का कहना है कि अंशुला कपूर Bigg Boss OTT 3 का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शो में आने के लिए उनका नाम लगभग तय भी हो चुका है।
अंशुला कपूर लेना चाहती हैं हिस्सा
रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि अंशुला की पर्सनल लाइफ से जुड़ी ज्यादा जानकारी लोगों के पास नहीं है। इसलिए मेकर्स उन्हें शो में लाना चाहते हैं, जिससे शो को काफी मसाला मिले। हालांकि अंशुला कथित तौर पर अपने भाई अर्जुन कपूर से शो में हिस्सा लेने को लेकर बातचीत कर रही हैं। वहीं अनिल कपूर की भाभी महीप कपूर की बात करें तो उनके नाम पर कंफ्यूजन बरकरार है। ऐसी चर्चा है कि महीप कपूर रियलिटी शो में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखती हैं।
यह भी पढ़ें: गोविंदा की शर्ट को रुमाल बनाया, अमिताभ-बप्पी का मजाक उड़ाया, जानें राजकुमार से जुड़े दिलचस्प किस्से
जियो सिनेमा पर दस्तक देगा शो
अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि अनिल कपूर के शो में अंशुला कपूर और महीप कपूर शामिल होते हैं या नहीं। खैर शो में आने के लिए अब तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। इन नामों में मीका सिंह, तनुश्री दत्ता, जावेद जाफरी, भव्य गांधी, अहाना देओल, त्रिशाला दत्त, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, शीज़ान खान, शहज़ादा धामी, अरहान बहल और साई केतन राव के नाम सामने आ रहे हैं।
गौरतलब है कि अनिल कपूर का शो Bigg Boss OTT 3 21 जून से रात 9 बजे जियो सिनेमा पर दस्तक देगा। शो को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के पिछले दो सीजन को सलमान खान और करण जौहर ने होस्ट किया था। पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल थीं, जबकि दूसरे सीजन को एल्विश यादव ने जीता था।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines