Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ भले ही सलमान खान होस्ट नहीं कर रहे हैं, लेकिन अनिल कपूर भी वीकेंड का वार में कोई कसर नहीं छोड़ते। हर हफ्ते आकर वो सभी कंटेस्टेंट्स के कर्मों का हिसाब करते हैं। इस बार का वीकेंड काफी हैवी हो रहा है। बीते एपीसोड में जहां सना मकबूल और विशाल पांडे- अनिल कपूर के टारगेट पर रहे वहीं, आज क्या होने वाला है ये भी सामने आ गया है। वीकेंड का वार एपिसोड आने से पहले ही जिओ सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है।
घर में हुआ नया टास्क
इस वीडियो में शो के होस्ट अनिल कपूर घर के सभी सदस्यों को सच का सामना करवाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही तीन लोगों की आंखें भी खोल रहे हैं। ये तीन कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल, चन्द्रिका दीक्षित यानी फेमस वड़ा पाव गर्ल और शिवानी कुमारी हैं। अब अनिल कपूर का आरोप है कि ये तीनों दो नाव में सवार हैं और इनका गेम ठीक नहीं है। अब अनिल कपूर ने ऐसा क्यों कहा? ये तो आपको ये वीडियो देखने के बाद ही समझ आएगा।
अनिल कपूर ने दिया रियलिटी चेक
दरअसल, होस्ट अनिल कपूर ने घरवालों को एक टास्क दिया कि घर में ग्रुप्स बनाए जाएं। वैसे भी ‘Groupism’ शब्द बड़ा फेमस है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट अपने-अपने ग्रुप बनाने लगे। घर दो हिस्सों में बंट गया। सभी ने अपने-अपने दोस्तों को अपने ग्रुप में चुन लिया, लेकिन सना मकबूल, चन्द्रिका दीक्षित और शिवानी कुमारी किसी भी ग्रुप का हिस्सा नहीं थीं। इन तीनों को किसी ने भी अपने ग्रुप में नहीं लिया। हालांकि, सभी ने ये जरूर कहा कि वो इनसे बात करते हैं लेकिन इन्हें दोस्त नहीं कह सकते।
यह भी पढ़ें: इन 4 रियल कपल ने रील लाइफ में खूब किया रोमांस, स्पेशल केमिस्ट्री के दीवाने हुए फैंस
रिश्तों में नहीं दिखी क्लैरिटी
अब अनिल कपूर ने इस जवाब पर साफ कर दिया है इस घर में रिश्तों में क्लैरिटी नहीं है और ये तीनों कंटेस्टेंट्स दो नाव में सवार हैं। हालांकि, अब इन तीनों को रियलिटी चेक मिल गया है तो अब इसके बाद ये सब पर भड़ास निकालती हैं या फिर बाकी घरवालों से अपने रिश्ते और भी मजबूत करती हैं ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। वहीं, अब घर में कौन-किसका दोस्त और कौन-किसका दुश्मन है? वो साफ हो गया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines