Anil Kapoor Angry on Poulomi Das: Bigg Boss OTT 3 में शो के होस्ट अनिल कपूर रविवार को भी कई जगहों पर काफी गुस्से में नजर आए। इस दौरान अनिल कपूर ने पौलोमी के एक क्लिप को देखने के बाद उन्हें बहुत डांट लगाई। चलिए आपको बताते हैं इसके पूरे मामले के बारे में।
दरअसल शो में रैपर रफ्तार सभी कंटेस्टेंट्स से मिलने आए थे। इस दौरान रफ्तार ने सभी को एक क्लिप दिखाया जिसमें पौलोमी का एक इंटरव्यू था। इस क्लिप में पौलोमी वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित के बारे में बात करते हुए नजर आईं। रिपोर्ट ने उनसे पूछा कि शो में वड़ा पाव गर्ल भी आ रही हैं। इस पर पौलोमी कहती हैं कि मुझे नहीं समझ आता कैसे कोई कैसे वड़ा पाव गर्ल शो पर आ सकती है। बिग बॉस जैसे शो में वड़ा पाव बेचने वाली को कैसे कोई लेकर आ सकता है। इस क्लिप को देखने के बाद शो के होस्ट अनिल कपूर को गुस्सा आ गया।
पौलोमी को अनिल ने लगाई डांट
इस क्लिप को देखने के बाद अनिल कपूर ने पौलोमी को कहा कि मुझे समझ नहीं आता तुमने ऐसा कैसे कहा है। वड़ा पाव बेचने वाली लड़की आखिर क्यों इस शो का हिस्सा नहीं बन सकती। होस्ट की इस बात को सुनकर पौलोमी ने कहा सर मैं इस शो में आने से पहले चंद्रिका को जानती नहीं थी। यहां आकर मेरी चंद्रिका से बात हुई और हमारे बीच काफी बातें हुई।
पौलोमी की इस बात को सुनने के बाद अनिल कपूर ने पूछा तो जब आप जानती ही नहीं थी, बिना जाने आप कैसे किसी के बारे में कुछ भी कह सकती हैं। पौलोमी इससे पहले कुछ भी कह पाती अनिल कपूर ने कहा कि इस बारे में हम बाद में बात करेंगे। अभी मुझे समझ नहीं आ रहा, आप कैसे ऐसा कह सकती हैं।
पौलोमी ने चंद्रिका से मांगी माफी
अनिल कपूर के जाने के बाद पौलोमी ने चंद्रिका दीक्षित से माफी मांगी। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने चंद्रिका से पहले ही इसके बारे में बात की थी। मैंने बताया था उन्हें कि मैंने बाहर ऐसे-ऐसे बोला था। मेरी उनके बारे में ऐसी सोच थी लेकिन अब मैं उनके बारे में ऐसा नहीं सोचती।
चंद्रिका दीक्षित ने कह डाली बड़ी बात
पोलौमी की इस बात को सुनकर चंद्रिका दीक्षित ने कहा कि कोई बात नहीं, मैं अपने बच्चे और परिवार के लिए धूप, बारिश में खड़ी होकर पैसे कमाती हूं। तो मुझे इसमें कोई शर्म नहीं है। चंद्रिका की इस बात के बाद पौलोमी उनके लिए तालियां बजाती हैं। ऐसा लगता है जैसे पौलोमी भी चंद्रिका की बात से काफी सहमत नजर आई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे पर भड़के अनिल कपूर, बोले- ये गेम बंद कर दूं क्या?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
14 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
15 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines