Elvish Yadav Vs Adnaan Shaikh: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ को अपना पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मिल गया है। शो में यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अदनान शेख की एंट्री हो गई है। बीती रात ‘वीकेंड के वार’ एपिसोड में होस्ट अनिल कपूर ने अदनान को इंट्रोड्यूस कराया। साथ ही उनसे कुछ सवाल-जवाब किए। इस दौरान अदनान ने बताया कि बिग बॉस हाउस में उनकी दुश्मनी सिर्फ और सिर्फ लवकेश कटारिया से है, क्योंकि वो एल्विश यादव के ग्रुप के हैं। वहीं विशाल पांडे उनके दोस्त हैं। इस दौरान अदनान शो को लेकर काफी कॉन्फिडेंट दिखे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या यूट्यूबर एल्विश यादव के इतिहास को दोहरा पाएंगे?
किसी कितनी फैन फॉलोइंग?
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में यूट्यूबर एल्विश यादव बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। शो के दौरान उनकी पूरी जर्नी काफी चर्चा में रही थी। वहीं दर्शकों का उनका गेम काफी पसंद आया था। यही वजह थी कि शो के विनर एल्विश यादव बने। अब तीसरे सीजन में यूट्यूबर अदनान शेख की एंट्री हुई है। वो भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए हैं। इसके अलावा एल्विश यादव की 16 मिलियन फैन फॉलोइंग है और उनकी टीम के लवकेश कटारिया की 2 मिलियन फैन फॉलोइंग है, जबकि अदनान शेख की 11 मिलियन और उनके सपोर्टर मिस्टर फैजू की 32 मिलियन फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से एलिमिनेट होते ही तिलमिलाईं ‘वड़ा पाव गर्ल’, बोलीं- जब तक घर में रहीं मुझे सिर्फ…
किसे किसका मिल रहा सपोर्ट?
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में जहां लवकेश कटारिया को एल्विश यादव का सपोर्ट मिल रहा है, तो वहीं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख को मिस्टर फैजू सपोर्ट कर रहे हैं। बीती रात एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद मिस्टर फैजू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अदनान शेख वाली एक क्लिप शेयर की थी, जिसमें वो अदनान को सपोर्ट करते दिखे थे। साथ ही उन्होंने अदनान शेख से कहा था कि ट्रॉफी जीतकर आना।
एल्विश यादव का आया रिएक्शन
उधर, दूसरी तरफ एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वो बिग बॉस नहीं देखते हैं लेकिन अब वो लवकेश वर्सेस अदनान देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जाहिर है कि एल्विश यादव का अपना ग्रुप है, जबकि मिस्टर फैजू की ‘टीम 7’ है, जिसके मेंबर अदनान शेख भी हैं। जहां लवकेश कटारिया को एल्विश आर्मी का पूरा सपोर्ट मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर अदनान शेख पर मिस्टर फैजू का हाथ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है?
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
2 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
10 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines