अदनान की एंट्री से पलटेगा अब बिग बॉस का गेम, लवकेश की एल्विश आर्मी से बाहर टकराएगा फैजू

Elvish Yadav Vs Adnaan Shaikh: बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख की एंट्री हो गई है। इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि क्या वो यूट्यूबर एल्विश यादव का इतिहास दोहरा पाएंगे?

Elvish Yadav Vs Adnaan Shaikh.

Elvish Yadav Vs Adnaan Shaikh.

Elvish Yadav Vs Adnaan Shaikh: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ को अपना पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मिल गया है। शो में यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अदनान शेख की एंट्री हो गई है। बीती रात ‘वीकेंड के वार’ एपिसोड में होस्ट अनिल कपूर ने अदनान को इंट्रोड्यूस कराया। साथ ही उनसे कुछ सवाल-जवाब किए। इस दौरान अदनान ने बताया कि बिग बॉस हाउस में उनकी दुश्मनी सिर्फ और सिर्फ लवकेश कटारिया से है, क्योंकि वो एल्विश यादव के ग्रुप के हैं। वहीं विशाल पांडे उनके दोस्त हैं। इस दौरान अदनान शो को लेकर काफी कॉन्फिडेंट दिखे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या यूट्यूबर एल्विश यादव के इतिहास को दोहरा पाएंगे?

विज्ञापन

किसी कितनी फैन फॉलोइंग?

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में यूट्यूबर एल्विश यादव बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। शो के दौरान उनकी पूरी जर्नी काफी चर्चा में रही थी। वहीं दर्शकों का उनका गेम काफी पसंद आया था। यही वजह थी कि शो के विनर एल्विश यादव बने। अब तीसरे सीजन में यूट्यूबर अदनान शेख की एंट्री हुई है। वो भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए हैं। इसके अलावा एल्विश यादव की 16 मिलियन फैन फॉलोइंग है और उनकी टीम के लवकेश कटारिया की 2 मिलियन फैन फॉलोइंग है, जबकि अदनान शेख की 11 मिलियन और उनके सपोर्टर मिस्टर फैजू की 32 मिलियन फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसे किसका मिल रहा सपोर्ट?

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में जहां लवकेश कटारिया को एल्विश यादव का सपोर्ट मिल रहा है, तो वहीं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख को मिस्टर फैजू सपोर्ट कर रहे हैं। बीती रात एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद मिस्टर फैजू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अदनान शेख वाली एक क्लिप शेयर की थी, जिसमें वो अदनान को सपोर्ट करते दिखे थे। साथ ही उन्होंने अदनान शेख से कहा था कि ट्रॉफी जीतकर आना।

विज्ञापन

एल्विश यादव का आया रिएक्शन

उधर, दूसरी तरफ एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वो बिग बॉस नहीं देखते हैं लेकिन अब वो लवकेश वर्सेस अदनान देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जाहिर है कि एल्विश यादव का अपना ग्रुप है, जबकि मिस्टर फैजू की ‘टीम 7’ है, जिसके मेंबर अदनान शेख भी हैं। जहां लवकेश कटारिया को एल्विश आर्मी का पूरा सपोर्ट मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर अदनान शेख पर मिस्टर फैजू का हाथ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ