Elvish Yadav On His Journey: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी एल्विश यादव ने अपने नाम कर ली है। शो में हर एक कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त मुकाबला था और अब शो का उसका विनर एल्विश यादव मिल चुके हैं।
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का विनर बनने के बाद इस पर अब एल्विश का रिएक्श भी सामने आया है। एल्विश यादव ने खुद बताया कि उनका बिग बॉस के घर में कैसा सफर रहा और कौन उनके चहेते रहे। साथ ही एल्विश ने बताया कि घर में आने पर उन्होंने किसे सबसे ज्यादा मिस किया। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर बने एल्विश यादव
Elvish Yadav ने बताया शो के घर में कैसा रहा सफर
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का विनर बनने के बाद एक इंटरव्यू में एल्विश से उनके सफर के बारे में सवाल गया। इस पर एल्विश यादव ने जवाब दिया कि शो के घर में उनका सफर बेहद शानदार रहा। साथ ही उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए भी कॉफी नया था, लोग मुझसे बहुत प्यार करते हैं।
लोगों ने मेरी रियलेटी देखी- एल्विश
वहीं, जब एल्विश से पूछा गया कि लोगों ने आपको इतना पसंद किया तो इस पर उन्होंने कहा कि मुझे कुछ ज्यादा परेशानी नहीं आई और बस अपनी मां को मिस किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कॉफी एडजस्टिंग हूं और मैने एडजस्ट भी किया। एल्विश के कहा कि लोगों ने मेरी रियलेटी देखी और इसलिए उन्होंने मुझे इतना प्यार दिया।
पूजा, मनीषा और अभिषेक मेरे फेवरेट- एल्विश
साथ ही एल्विश ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वो कॉफी अच्छे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूजा, मनीषा और अभिषेक मेरे फेवरेट हैं। आगे उन्होंने कहा कि पूरा शो बहुत रियल था। लोगों को मेरी रियलिटी पंसद आई और उन्होंने अपने फैंस को भी थैक्यू किया।
देर रात शो के विनर की हुई अनाउंसमेंट
बता दें कि बीती रात 9 बजे से शो का फिनाले शुरू हुआ था और देर रात शो के विनर का नाम अनाउंस किया गया। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव बने हैं और सभी उनके लिए बेहद खुश भी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines