Laughter Chefs Season 2: पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स‘ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो की TRP ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। टीवी और सोशल मीडिया के पॉपुलर सेलेब्स को कुकिंग करता देख दर्शकों ने काफी एन्जॉय किया। कुकिंग के साथ-साथ शो में एंटरटेनमेंट और कई इमोशंस देखने को मिले। ऐसे में लोग इस शो से दिल से जुड़ गए। जब ये शो खत्म हुआ तो स्टार कास्ट के साथ-साथ फैंस की भी आंखों से आंसू आ गए थे। वहीं, अब ‘लाफ्टर शेफ्स’ के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है।
‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में हुई किसकी एंट्री?
ये तो हर कोई जानता है कि ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ आने वाला है। भारती सिंह (Bharti Singh) ने ये कई महीनों पहले ही कंफर्म कर दिया था कि एक ब्रेक के बाद सीजन 2 वापस लौट आएगा। अब इस शो के दूसरे सीजन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के पहले कंटेस्टेंट का नाम भी अब रिवील हो गया है। इस कुकिंग शो में अब एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की एंट्री कंफर्म हो गई है। इस कंटेस्टेंट को आपने बिग बॉस में भी देखा था। ये शख्स बिग बॉस ओटीटी का विनर रह चुका है और इन्होंने पूरा सिस्टम हिला दिया था।
बिग बॉस के बाद ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में दिखेगा ये स्टार
इस हिंट से तो समझ आ ही गया होगा कि ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के पहले कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट कौन हैं? अगर नहीं आया तो बता दें, ये एल्विश यादव (Elvish Yadav) हैं। अब पिंकविला की रिपोर्ट का दावा है कि एल्विश यादव ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में अपनी एक अलग साइड दिखाते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें, आए दिन एल्विश का नाम किसी न किसी कंट्रोवर्सी में सुनाई देता है। वो अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं और अपने स्टाइल और लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। कुछ लोग एल्विश के फैंस हैं तो कुछ उनसे नफरत भी करते हैं, लेकिन उन्हें इग्नोर कर पाना इतना आसान नहीं है।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena पत्नी से क्यों नहीं मिला पाए नजरें? शर्म या गिल्ट, क्या थी वजह?
कब शुरू होगा ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’?
ऐसे में जब वो शो में शामिल होंगे तो उनकी मौजूदगी से शो को भी काफी फायदा और फैंस भी खुश हो जाएंगे। वैसे भी ‘लाफ्टर शेफ्स’ में हल्की-फुल्की कॉमेडी देखने को मिलती है और मजाक-मस्ती करने में तो एल्विश यादव माहिर हैं ही। साथ ही वो जिस तरह से एक के बाद एक रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं, उनकी पॉपुलैरिटी भी तेजी से बढ़ रही है। वो ‘Playground Season 4’ में मेंटर बने नजर आए थे। इसके अलावा ‘Roadies XX’ में एल्विश यादव को गैंग लीडर बने देखा गया था। अब उनकी एंट्री इस शो में हो गई है। दूसरी तरफ अभी तक ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ की प्रीमियर डेट सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
14 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines