हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 2: एल्विश के फैंस का सलमान खान पर फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर आ रहे ये कमेंट

विज्ञापन
Elvish Yadav Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ इन दिनों सलमान खान और एल्विश यादव के बीच विवाद को लेकर खुद चर्चाओं में बना हुआ है। यूट्यूबर एल्विश यादव ने 30 जुलाई को शो में धांसू एंट्री की थी, जिसके बाद से उनके फैंस उनके बिग बॉस में उनकी एनर्जी को देखकर काफी एक्साइटेड हैं।

हालांकि, कुछ दिनों से सलमान और एल्विश के बीद बेबिका धुर्वे को कुछ अपशब्द कहने के बाद से विवाद चल रहा है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने जिस तरह से एल्विश को फटकार लगाई थी। उसके बाद से ही सलमान को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स और एल्विश के फैंस की हेट का सामना करना पड़ रहा है।

ट्विटर पर ट्रेंड किया ‘अनब्रेकेबल एल्विश यादव’  

शो से यूट्यूबर एल्विश की रोते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस बात को दो से तीन दिन का समय बीत चुका है, लेकिन एल्विश के फैंस का गुस्सा सलमान खान के लिए कम नहीं हुआ है। सलमान का सबसे सामने एल्विश को यूं डांटना उनके फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया।

विज्ञापन

वीकेंड का वार के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘अनब्रेकेबल एल्विश यादव’ ट्रेंड करवे लगा था। रिपोर्ट्स की माने तो सलमान के फॉलोअर्स में भी भारी कमी देखने को मिल रही है। ऐसी बहुत से फोटो वायरल हो रही है, जिनमें सलमान के 72 मिलियन फॉलोअर्स से घटकर 62 मिलियन रह गए हैं।

https://twitter.com/12tanaddy/status/1686562743997054976

विज्ञापन

अलग ही अंदाज में एल्विश के फैंस मांग रहे वोट

इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग सलमान खान को बायक्रॉट करने के साथ-साथ शो में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वाइल्ड कार्ड एंट्री की मांग लगातार कर रहे हैं। साथ ही एल्विश के फैंस अपने अलग ही अंदाज में उनके लिए वोट्स की मांग कर रहे हैं। शोल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एल्विश के फैंस अपनी गाडियों और बाइक्स पर यूट्यूबर के लिए वोट की मांग कर रहे हैं।

2019 में भी एल्विश को मिला था ऑफर 

बता दें कि 25 साल के एल्विश यादव आज के समय में यूट्यूब से लाखों रुपए कमा रहे हैं। साल 2019 में भी एल्विश को बिग बॉस का ऑफर मिला था, जिसको उन्होंने मना कर दिया था। पढ़ाई-लिखाई में शानदार उपलब्धि हासिल करने के वाले एल्विश बिजनेस करने में भी काफी माहिर हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola