Puneet Superstar Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई चर्चा में बना ही रहता है। इस वक्त इंटरनेट पर इंडियाज गॉट लेटेंट और बिग बॉस ओटीटी 2 में अपने एक्ट के लिए मशहूर सोशल मीडिया स्टार पुनीत सुपरस्टार एक वीडियो सामने आया है, जो बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फिटनेस और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर प्रदीप ढाका उनकी तसल्ली से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसने हर किसी को चौंका दिया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदीप ढाका और पुनीत आपस में भिड़ रहे हैं। साथ ही ढाका, पुनीत को तमाचा जड़ देते हैं और वहां मौजूद शख्स बेहद बुरी तरह से उन्हें मारते हैं और उनके सिर के बाल नोंचते हैं।
पुनीत ने मांगी माफी
इतना ही नहीं बल्कि सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बेहद बुरी तरह से पुनीत को मारते हैं। इसके बाद वीडियो में ढाका कहते हैं कि हमने इसे दो महीने पहले पैसे दिए थे। वीडियो में जैसा ढाका कहते हैं, पुनीत वैसे ही बोलते हैं और वो माफी भी मांगते हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो पर रिएक्ट भी कर रहा है।
Puneet Superstar
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट?
एक यूजर ने कहा कि ये सब क्या चल रहा है। दूसरे ने कहा कि सब झूठ है और फेक है। तीसरे ने लिखा कि ये बहुत बेकार एक्टिंग थी, साफ पता लग रहा है कि पूरा का पूरा स्क्रिप्टेड है। एक और यूजर ने लिखा कि ये पूरी वीडियो स्क्रिप्टेड है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे तो सब झूठ लग रहा है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस वीडियो पर किए हैं।
News24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता
हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि ये पूरी लड़ाई स्क्रिप्टेड हो सकती है और सप्लीमेंट ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमोशनल स्टंट भी हो सकता है। अब इस वीडियो की सच्चाई क्या है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इसके अलावा News24 सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की ना जिम्मेदारी लेता है और ना ही पुष्टि करता है।
यह भी पढ़ें- Ravi Kishan के सामने मेल कंटेस्टेंट को रेटिंग, Bigg Boss 18 में कौन किस नंबर पर?
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
31 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines