Bigg Boss OTT 2 Finale: इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। शो के ट्विस्ट दर्शकों में शो के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ा रहे हैं।
वहीं, शो का फिनाले किस दिन होगा और इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2 price money) की प्राइज मनी क्या होगी? इसके बारे में जान लेते हैं।
Bigg Boss OTT 2 Finale कब होगा?
इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बना ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का ग्रैंड फिनाले 13 अगस्त को हो सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के ग्रैंड फिनाले की ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है। दरअसल, शो की आसमान छूती टीआरपी को देखते हुए शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने इस शो के दो वीक के एक्सटेंशन की अनाउंसमेंट की थी और इसे अगस्त के दूसरे हफ्ते तक के लिए बढ़ा दिया था। हालांकि ‘बीबी ओटीटी 2’ का फिनाले पहले जुलाई के आखिरी हफ्ते में ही होने वाला था, जो पोस्टपोन कर दिया गया था।
कौन जीतेगा ट्रॉफी?
वहीं, शो में अभिषेक मल्हान ने पूजा भट्ट को टास्क में हरा दिया है और फिनाले में पहुंच गए है। इतना ही नहीं बल्कि अब सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और मनीषा रानी या जिया शंकर के नाम की खूब चर्चाएं हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार अभिषेक या एल्विश में से कोई एक बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी जीतेगा। वहीं, जिया रनर अप का खिताब लेकर घर जा सकती है। हालांकि ये तो शो के फिनाले में ही पता चलेगा।
मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान ने प्राइज मनी पर की बात
वहीं, अगर हाल ही की शो की लाइवफीड की बात करें तो मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान को विनर की प्राइज मनी के बारे में बात करते देखा जा रहा है। इसमें मनीषा कह रही हैं कि ”मैं अगर शो जीतती तो तेरे को 25 में से 5 लाख दूंगी…वैसे भी तुझे पैसे की जरूरत नहीं है। अगर तू जीता तो मुझे 25 लाख में से 12 लाख देना..मेरा प्रॉपर्टी हो जाएगा मुंबई में फिर..” वहीं, इस पर अभिषेक जवाब देते हैं कि ”हम्म..ठीक है।” दोनों की बातचीत को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 विनर की प्राइज मनी 25 लाख रुपये हो सकती है।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
20 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines