Jiya Shankar: पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) फेम जिया शंकर को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की इंटरनेट पर एक तस्वीर बेहद तेजी से वायरल हो रही है। जिया शंकर के फैंस इस फोटो को देखकर टेंशन में आ गए हैं और सभी को एक्ट्रेस की चिंता हो रही है। एक्ट्रेस की हालत को लेकर फैंस घबराए हुए हैं। एक्ट्रेस के हाथ पर ड्रिप लगी तस्वीर देख हर कोई सोच में पड़ गया है कि आखिर जिया शंकर को हुआ तो हुआ क्या?
जिया शंकर की अस्पताल से तस्वीर देख घबराए फैंस
आपको बता दें, अब जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वो खुद जिया शंकर ने ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक पोस्ट शेयर कर सभी को टेंशन में डाल दिया। जिया ने एक फोटो कोलाज शेयर किया है। इसमें एक नोट के साथ सनफ्लावर्स का बुके, एक तरफ एक्ट्रेस के हाथ पर लगी ड्रिप, एक खूबसूरत सफेद बिल्ली और एक बुके की तस्वीर नजर आ रही है। इसे शेयर करते हुए जिया ने शॉकिंग खुलासा भी किया है।
एक्ट्रेस ने दिया अपना हेल्थ अपडेट
इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए जिया ने कैप्शन में लिखा, ‘ये दिवाली ऐसे ही गुजर गई, लेकिन अपने करीबियों से घिरा रहना ही एकमात्र ऐसी चीज है जिसने मुझे आगे बढ़ने में मदद की है। अभी भी ठीक होने में कई दिन लगेंगे, लेकिन ये भी बीत जाएगा। एक दिन में एक बार और मेरी जिंदगी में इन खूबसूरत लोगों को पाने के लिए बहुत आभारी हूं।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जिया शंकर ने शेयर की तस्वीर
यह भी पढ़ें: Mallika Sherawat को लेकर विकिपीडिया पर छपा झूठ, भाई को लेकर भी एक्ट्रेस ने किया खुलासा
क्यों एडमिट हुईं जिया शंकर?
आपको बता दें, अभी तक एक्ट्रेस ने ये रिवील नहीं किया है कि उन्हें क्या हुआ था? जिसके कारण वो अस्पताल में भर्ती थीं। एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी या हालत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। ऐसे में फैंस एक्ट्रेस की रिकवरी की दुआ का रहे हैं और उन्हें हिम्मत देते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव बनी हुई हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर किसी को भी इस बात का एहसास होने नहीं दिया कि वो अस्पताल में थीं।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
2 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
3 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
5 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
6 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
7 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
8 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
8 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
16 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines