Akanksha Puri Freeze Her Eggs: बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ चुकीं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। अरे नहीं-नहीं… इस बार एक्ट्रेस अपने अफेयर या फिर स्वयंवर की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, 35 साल की आकांक्षा पुरी ने अपने एग्स फ्रीज कराने का फैसला लिया है। और तो और उन्होंने इसका प्रोसेस भी शुरू कर दिया है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक पोस्ट के जरिए किया है। हाल ही में आकांक्षा पुरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि मां बनने के लिए उन्होंने अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने अपने एग्स फ्रीज कराए हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर किया नोट
आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए नोट लिखा, ‘हां, मैंने अपने एग्स फ्रीज कराए हैं। मां बनने की तरफ मैंने अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। इस प्रोसेस से गुजरने में मुझे थोड़ी परेशानी हुई थी। ये दूसरों के मुकाबले मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था।’ एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आगे बताया, ‘पहला प्रोसेस पूरा हो चुका है। कुछ और सर्जरी होनी अभी बाकी है। मैं इस खूबसूरत समय को खुशी से जी रही हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंन ये स्टेप खुद अपने बलबूते पर उठाया है।’ आकांक्षा ने लड़कियों को मैसेज देते हुए कहा कि आप जितना सोचते हो, उससे कहीं ज्यादा मजबूत हो।
यह भी पढ़ें: लिव-इन में रहीं, शादी से पहले हुईं प्रेग्नेंट; Natasa Stankovic कौन? शादी के 4 साल बाद Hardik Pandya से हो रहीं अलग!
डेटिंग को लेकर बटोरीं सुर्खियां
बता दें कि आकांक्षा पुरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं। एक समय था जब जैद हदीद और ‘बिग बॉस 13’ फेम पारस छाबड़ा के साथ उनके डेटिंग की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। दरअसल, शो के दौरान पारस ने आकांक्षा के खिलाफ काफी जहर उगला था। इसके बाद आकांक्षा पुरी ने रियलिटी शो बतौर वाइल्ड कार्ड ‘मीका दी वोटी’ में एंट्री ली। मीका सिंह के साथ आकांक्षा की शादी तक की खबरें आईं लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने कंफर्म किया कि वो और सिंगर सिर्फ दोस्त हैं।
कई एक्ट्रेस करा चुकीं एग्स फ्रीज
आकांक्षा पुरी ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। हालांकि बाद में उनका गेम कमजोर पड़ गया और उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। आकांक्षा इसके अलावा टीवी शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में देवी पार्वती का रोल निभाकर भी खूब चर्चा में रह चुकी हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपने एग्स को फ्रीज कराने को लेकर खबरों में आ गई हैं। वैसे ये फैसला लेने वालीं आकांक्षा अकेले नहीं हैं। उनसे पहले कई टीवी हसीनाएं अपने एग्स फ्रीज करा चुकी हैं। इनमें तनिषा मुखर्जी, मोना सिंह, रिद्धिमा पंडित जैसे नाम शामिल हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines