Aashika Bhatia Emotional Post: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया अपने पिता के निधन के बाद से सदमे में हैं। बीते दिन 25 नवंबर को एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्होंने अपने पिता को खो दिया है। इस खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया। फैंस उन्हें लगातार सांत्वना दे रहे हैं। अब आशिका भाटिया ने अपने पिता की एक थ्रोबैक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर इमोशनल कर देने वाली पोस्ट शेयर की है। उनकी यह पोस्ट फैंस का भी दिल चीर रही है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या लिखा…
एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट
बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट रह चुकीं Aashika Bhatia ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिस थ्रोबैक तस्वीर को शेयर किया है, उसमें वह अपने पिता राकेश भाटिया के साथ कार में बैठी हुई हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने एक कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘आई एम सॉरी.. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा। शांति से आराम करना।’
पिता के लिए आशिका भाटिया की यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि एक्ट्रेस अपने पिता को खोने से सदमे में हैं। Aashika Bhatia के पिता की मौत की क्या वजह रही यह तो पता नहीं चल पाया है। उधर, फैंस उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Alice Kaushik ने अविनाश नहीं, इस कंटेस्टेंट को बताया विनर, एविक्ट होते ही बदले सुर
सलमान खान की फिल्म में कर चुकीं काम
गौरतलब है कि आशिका भाटिया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी। उन्हें श्वेता तिवारी और रुपाली गांगुली के शो ‘परवरिश: कुछ खट्टी कुछ मीठी’ में देखा गया था। इस शो में आशिका, श्वेता तिवारी की बेटी के किरदार में थीं। इसके अलावा वह 2015 में सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में उनकी छोटी बहन का किरदार भी निभा चुकी हैं।
वजन को लेकर कई बार हुईं ट्रोल
आशिका भाटिया को ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भी देखा जा चुका है। इस शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। हालांकि आशिका को अपने वजन की वजह से कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा है। एक इंटरव्यू में आशिका ने ट्रोलिंग पर कहा था कि शुरुआत में उन्हें काफी बुरा लगता था लेकिन अब उन्हें इसकी आदत हो गई है। वह जैसी हैं, वैसे ही रहना पसंद करती हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
27 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines