बिग बॉस ओटीटी 2 की चर्चित कंटेस्टेंट बेबिका धुरवे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार भी वजह वही पुरानी है- अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान। ऐसा लगता है कि बेबिका का हर इंटरव्यू अधूरा ही रह जाता है जब तक वो अभिषेक पर कोई टिप्पणी न कर दें। हाल ही में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक करने के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने एक बार फिर अभिषेक को घेरा और इस बार मुद्दा था ‘बेटल ग्राउंड’ में अभिषेक का बतौर मेंटर होना।
अभिषेक के मेंटर होने पर उठाए सवाल
जब उनसे शो के चारों मेंटर्स- रुबीना दिलैक, आसिम रियाज, रजत दलाल और अभिषेक मल्हान के बारे में पूछा गया, तो बेबिका ने बाकियों के बारे में नॉर्मल बातें कहीं लेकिन अभिषेक का नाम आते ही उनके तेवर बदल गए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बाकी तीनों फिटनेस और रियलिटी शोज में परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, तो फिर अभिषेक को किस आधार पर इस शो में मेंटर बनाया गया?
बेबिका ने अभिषेक पर उठाए सवाल
बेबिका ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने भी एक सर्वाइवल शो किया है और उन्हें अच्छे से मालूम है कि मुश्किल परिस्थितियों में खुद को बनाए रखना और स्टंट्स करना कितना मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि रुबीना ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे मुश्किल शो का हिस्सा रह चुकी हैं, आसिम भी ऐसी फिजिकल चुनौतियों से गुजर चुके हैं और रजत की फिटनेस भी चर्चा में रहती है। वहीं, अभिषेक को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वो तो बस अपने यूट्यूब चैनल तक सीमित हैं, फिर ऐसे में उन्हें इस तरह के टास्क-बेस्ड शो में कैसे मेंटर बना दिया गया?
बेबिका ने अभिषेक पर साधा निशाना
ये पहला मौका नहीं है जब बेबिका ने अभिषेक पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी कई बार उनके बयानों में अभिषेक का जिक्र देखने को मिला है, जिससे ये साफ झलकता है कि दोनों के बीच पुरानी तकरार अब तक बरकरार है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि अभिषेक मल्हान इस आलोचना पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। क्या वो अपने यूट्यूब चैनल के जरिए इस पर जवाब देंगे या फिर इसे नजरअंदाज करना ही बेहतर समझेंगे?
बहरहाल इस नए बयान के बाद बेबिका एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। दर्शकों और फैंस की राय इस पर बंटी हुई है-कुछ को लगता है कि उन्होंने सही सवाल उठाया है, तो कुछ का मानना है कि ये सब सिर्फ पब्लिसिटी पाने का एक तरीका है।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Kiara Advani को क्लिक करने पर भड़के पति Sidharth Malhotra, पैप्स को लगाई डांट
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines