Bigg Boss OTT से उपजा नया विवाद, बेबिका धुर्वे ने अभिषेक मल्हान पर लगाया गंभीर इल्जाम

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे ने अपने को-कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान पर गंभीर आरोप लगाया है. चलिए बताते हैं क्या था पूरा मामला और कैसे इसमें एल्विश यादव का नाम भी जुड़ा है.

Bigg Boss OTT, BB OTT 2 contestants abhishek malhana, bebika dhurve

अभिषेक मल्हान पर बेबिका धुर्वे का आरोप. (Photo: Instagram)

विज्ञापन

रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट आज भी सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में शो की चर्चित सदस्य बेबिका धुर्वे ने एक पुराने अनुभव को साझा करते हुए अभिषेक मल्हान पर चौंकाने वाला आरोप लगाया. इस घटना में एल्विश यादव का भी जिक्र हुआ, जो उस समय शो में ही मौजूद थे. ऐसे में चलिए बताते हैं उन्होंने अभिषेक और एल्विश यादव के बारे में क्या कुछ कहा.

बेबिका धुर्वे का नया खुलासा

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे ने फिल्मविंडो को दिए इंटरव्यू में अपने को-कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शो के दौरान अभिषेक ने वायरल कंटेंट बनाने की कोशिश में उनके साथ ऐसा व्यवहार किया, जिससे वह असहज हो गई थीं. बेबिका के मुताबिक, अभिषेक अक्सर सोशल मीडिया रील्स या मजेदार वीडियोज के लिए घरवालों को खींचते रहते थे.

विज्ञापन

बिग बॉस हाउस की घटना

बेबिका ने बताया कि एक घटना के दौरान अभिषेक ने उनकी आस्तीनें खींच ली थी. इस वजह से वह तुरंत भड़क गईं और उन्हें डांटते हुए पूछा कि क्या उनका दिमाग खराब हो गया है? उस वक्त मौजूद एल्विश यादव इस पूरी घटना पर हंस पड़े थे. बेबिका ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद असहज रहा और वह इस पर नाराज भी हुईं. हालांकि, उस समय अभिषेक ने कोई जवाब नहीं दिया.

शो का सफर और मौजूदा स्थिति

बेबिका, अभिषेक और एल्विश तीनों का बिग बॉस हाउस का सफर यादगार रहा. जहां बेबिका अपने बेबाक और निडर अंदाज के लिए जानी गईं. वहीं, अभिषेक मल्हान ने यूट्यूबर होने के साथ-साथ अपने दोस्ताना व्यवहार और कॉम्पिटिशन की भावना से दर्शकों का दिल जीता. एल्विश यादव वाइल्डकार्ड एंट्री के बाद शो के विनर बने और बिग बॉस के इतिहास में पहले वाइल्डकार्ड विजेता कहलाए. बेबिका का यह दावा अब सामने आया है, जिस पर अभी तक न तो अभिषेक और न ही एल्विश ने कोई प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, अभिषेक के फैंस इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि शो खत्म होने के इतने समय बाद अब इस मुद्दे को क्यों उठाया गया है?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ