Bigg Boss OTT 2: अभिषेक और अविनाश के बीच हुई तीखी बहस, इस कंटेस्टेंट्स ने जीता टास्क
Edited By Nancy Tomar

Bigg Boss OTT 2
Edited By Nancy Tomar

Bigg Boss OTT 2
Bigg Boss OTT 2: इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, रोमांच बढ़ता ही जा रहा है।
शो के ट्विस्ट दर्शकों में शो के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ा रहे हैं। वहीं, अब शो के 48वें एपिसोड में बिग बॉस ने आखिरी कैप्टेंसी की अनाउंमेंट कर दी है।
शो में घर के सदस्यों को बगीचे में पाइप से फल इकट्ठा करना था। वहीं, पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान ने अपनी टोकरियों की रक्षा करते नजर आए। दरअसल, शो में दिखाया गया कि हर कोई अपने चुने हुए दावेदार यानी पूजा और अभिषेक को फल दे सकता है या फिर दूसरे की टोकरी से चोरी करने की कोशिश कर सकता था। वहीं. इस काम के संयोजक जिया शंकर और बेबिका धुर्वे रहे।
बता दें कि इस टास्क में जैड हदीद और अविनाश सचदेव, अभिषेक को निशाना बनाते नजर आए। वहीं, इससे अभिषेक थोड़े घायल भी हो गए है। वहीं, गलती से खंभे से टकराने के कारण अविनाश को भी लगी। दर्द होने के बाद भी अभिषेक ने अपनी टोकरी की रक्षा की, लेकिन दूसरी टीम ने फल चुराने के लिए उसे तोड़ दिया।
A test of passion, patience and power! Who will be the last captian of the #BBOTT2 house, and win the Ticket To Finale? 🔥
Find out in tonight’s episode of #BiggBossOTT2 at 9pm. Streaming free on #JioCinema.#BBOTT2onJioCinema @beingsalmankhan pic.twitter.com/r891lncOzJ
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 3, 2023
इतना ही नहीं बल्कि अभिषेक और अविनाश के बीच तीखी बहस भी हुई, क्योंकि अभिषेक ने फिर अविनाश को ’36 साल का’ कहकर शर्मसार कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि अभिषेक के इस कमेंट से पूजा भी परेशान हो गईं और उन्होंने अभिषेक को कई बार ताना मारा कि अविनाश को उम्र के हिसाब से शर्मिंदा न करें।
वहीं, शो में अविनाश को रोकने के लिए जिया शंकर ने भी खूब हाथ-पैर मारे, लेकिन वो नहीं रुके। साथ ही अभिषेक ने जिया को चेतावनी भी दी कि वह जद से उसकी आक्रामकता को नियंत्रित करने के बारे में बात करे वरना वह उसे धक्का दे सकता है। फिर इस पर बिग बॉस ने इंटरफेयर किया और घर के सदस्यों को फटकार लगाई और याद दिलाया कि केवल पूजा और अभिषेक को ही एक-दूसरे की टोकरियों से फल चुराने थे और टोकरियों की सुरक्षा भी करनी थी।
हालांकि पूजा भट्ट बिग बॉस से कहती नजर आए कि कंधे की चोट के कारण वह अभिषेक के खिलाफ नहीं लड़ सकतीं। फिर बिग बॉस ने पूछा कि क्या वह एक कंटेस्टेंट चाहती हैं या हार मानना चाहती हैं। तो वह जद हदीद को अपने रिप्रेजेन्टेटिव के रूप में चुनती हैं। फिर जैड और अभिषेक केवल अपनी टोकरी के पास खड़े होते हैं और अपने फलों की रक्षा करते नजर आते हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे की टोकरी से चोरी भी करते हैं। फिर आखिर में मनीषा रानी, एल्विश यादव, जिया शंकर और खुद अभिषेक विजेता बनते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: