हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसी ने अपना पेशाब फेंका तो किसी ने गुस्से में उड़ेली गर्म चाय, Bigg Boss की हिस्ट्री में सबसे एग्रेसिव बनकर छाए ये कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss Most Aggressive Contestants: बिग बॉस के घर में कई बार अग्रेशन की हदें पार हुई हैं। हर सीजन में कुछ ऐसे सेलेब्स सामने आ जाते हैं जो गुस्से में आपा खोकर कुछ भी कारनामा कर देते हैं।

विज्ञापन
Image Credit: Google

Bigg Boss Most Aggressive Contestants: बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें कई इमोशंस देखने को मिलते हैं। इस घर में कभी प्यार होता है तो कभी लड़ाई होती है। वहीं, कई बार तो घर में मामला इतना गरमा जाता है कि कंटेस्टेंट्स बेकाबू हो जाते हैं और गुस्से में कोई गलत हरकत कर बैठते हैं। इस शो में अग्रेशन कि कोई कमी नज़र नहीं आती। अब तक बिग बॉस के घर में कई ऐसे सेलेब्स शामिल हुए हैं जिनके गुस्से ने इतिहास रच दिया। जब भी इनका नाम आता है तो इनके कांड खुद-ब-खुद लोगों के दिमाग में आए जाते हैं। चलिए देखते इन एग्रेसिव स्टार्स की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के घर में अपने सीक्रेट शेयर कर फूट-फूटकर रोए Munawar Faruqui, कॉमेडियन की हालत देख फैंस भी होंगे हैरान

Image Credit: Google

विज्ञापन

डॉली बिंद्रा 

‘ऐ बाप पर मत जाना’ ये डायलॉग तो आप सभी को याद ही होगा। बिग बॉस के घर में जब मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा की लड़ाई हुई थी तब ये डायलॉग सुनने को मिला था। आज तक उनके इस खतरनाक झगड़े के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा डॉली बिंद्रा और श्वेता तिवारी की गन्दी झड़प भी आपको याद होगी। एक्ट्रेस के गुस्से से तो अश्मित पटेल भी नहीं बच पाए। वहीं, अक्सर खली को बीच में आकर उनकी लड़ाई रुकवानी पड़ती थी।

Image Credit: Google

विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला-आसिम रियाज और रश्मि 

सिद्धार्थ ने शो में जितना गुस्सा किया है उतना तो शायद ही आज तक किसी और कंटेस्टेंट ने किया होगा। असीम और उनकी जब भी लड़ाई होती थी तब पूरा घर बीच में आकर इन्हें रोकने पर मजबूर हो जाता है। मामला हाथापाई तक कई बार पहुंच चुका है। एक बार सिद्धार्थ और रश्मि में भी खूब लड़ाई हुई थी और एक्ट्रेस ने गुस्से में उनपर गर्म चाय फेंक दी थी। सीड भी वहां रुके नहीं और उन्होंने रश्मि के बॉयफ्रेंड अरहान की शर्ट फाड़ डाली थी।

Image Credit: Google

विज्ञापन

करण कुंद्रा

करण एक बार टास्क करते हुए इतने एग्रेसिव हो गए थे कि उन्होंने शो के ही एक कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल को गुस्से में जमीन पर पटक दिया था। इसके बाद उनकी इमेज भी खराब हो गई थी। करण और प्रतीक के बीच इसके बाद लगातार झगड़े देखने को मिले।

Image Credit: Google

विज्ञापन

स्वामी ओम

स्वामी ओम अजीबो-गरीब हरकते करते हुए नज़र आते थे। उन्होंने असल मायनो में बाकी घरवालों की नाक में दम किया था। उनसे हार बर्दाश नहीं थी। एक बार तो टास्क करते हुए उन्होंने VJ बानी और रोहन मेहरा के साथ गुस्से में एक शर्मनाक हरकत कर डाली थी। उन्होंने गुस्से में अपना पेशाब मटके में भरकर कंटेस्टेंट्स के ऊपर फेंक दिया था। इसके बाद पूरे घर का माहौल पूरी तरह से गरमा गया था।

Image Credit: Google

विज्ञापन

प्रियंका जग्गा

प्रियंका जग्गा बिग बॉस की हिस्ट्री में एक इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिन्हें उनके खराब बर्ताव के लिए खुद सलमान खान ने शो से बाहर कर दिया था। उन्होंने न सिर्फ बाकी घरवालों के साथ गुस्से में बदतमीज़ी की बल्कि शो के होस्ट सलमान का भी लिहाज नहीं किया। उनकी इन हरकतरो से तंग आकर सलमान ने उन्हें बीच शो से निकाल बाहर फेंका। साथ ही ये भी ऐलान किया कि अगर प्रियंका जग्गा कभी भी कलर्स के किसी शो में नज़र आईं तो वो चैनल के साथ कभी काम नहीं करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola