Bigg Boss मराठी में हुस्न का जलवा दिखाएंगी Nikki Tamboli, यहां देखें कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

Bigg Boss Marathi 5 Contestants List: बिग बॉस ओटीटी 3 जहां खत्म होने की कगार पर है, वहीं बिग बॉस मराठी दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ गया है। शो में निक्की तंबोली भी नजर आएंगी। यहां देखें कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट…

Bigg Boss Marathi 5

Bigg Boss Marathi 5

Bigg Boss Marathi 5 Contestants List: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन इस वक्त दर्शकों का काफी एंटरटेनमेंट कर रहा है। हालांकि शो का फिनाले होने में सिर्फ 4 दिन बाकी है। ऐसे में दर्शकों का मनोरंजन चलता रहे इसलिए मेकर्स बिग बॉस मराठी का 5वां सीजन लेकर आए हैं, जिसे बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। इस शो ने बीती रात रविवार, 28 जुलाई से टीवी पर दस्तक दी। शो के प्रीमियर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बता दें कि वैसे तो यह मराठी बिग बॉस है लेकिन इसमें कुछ चेहरे जाने-पहचाने भी नजर आए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस निक्की तंबोली बिग बॉस मराठी में कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुई हैं।

विज्ञापन

जाहिर है कि निक्की तंबोली इससे पहले सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा रह चुकी हैं। वो शो की सेकेंड रनर-अप बनी थीं। इसके अलावा उन्हें रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में खतरों से खेलते हुए भी देखा जा चुका है। अब निक्की बिग बॉस मराठी 5 में अपने हुस्न का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगी। आइए नजर डालते हैं शो के सभी कंटेस्टेंट्स पर…

विज्ञापन

वर्षा उसगांवकर

80 और 90 के दशक में अपनी उम्दा एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकीं मराठी एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर हिंदी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। अब उन्हें बिग बॉस मराठी 5 में देखा जाएगा।

वर्षा उसगांवकर

विज्ञापन

निखिल दामले

टीवी इंडस्ट्री के उभरते एक्टर निखिल दामले भी बिग बॉस मराठी 5 में कंटेस्टेंट बनकर आए हैं। उन्हें रामा राघव, ऑलमोस्ट सुफल संपूर्ण जैसे कई शोज में देखा जा चुका है।

निखिल दामले

विज्ञापन

अंकिता प्रभु वालावलकर

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकिता प्रभु वालावलकर भी बिग बॉस मराठी 5 का हिस्सा बन गई हैं। बता दें कि अंकिता कोकन हार्टेड गर्ल के नाम से काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उनके व्लॉग और रील काफी वायरल होते हैं।

अंकिता प्रभु वालावलकर

विज्ञापन

पंढरीनाथ कांबले

मराठी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पंढरीनाथ कांबले उर्फ पैडी खबरदार, ही पोर्गी कुनाची और जयंती जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब एक्टर बिग बॉस मराठी 5 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

पंढरीनाथ कांबले

विज्ञापन

योगिता चव्हाण

टीवी एक्ट्रेस योगिता चव्हाण को पॉपुलैरिटी शो ‘जीव माझा गुटाला’ से मिली थी। अब एक्ट्रेस बिग बॉस मराठी 5 में नजर आएंगी।

योगिता चव्हाण

विज्ञापन

जाह्नवी किलेकर

मराठी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं जाह्नवी किलेकर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मशहूर प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। एक्ट्रेस अब रितेश देशमुख के शो बिग बॉस मराठी 5 में कंटेस्टेंट बनकर आई हैं।

जान्हवी किलेकर

विज्ञापन

अभिजीत सावंत

सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 1 के विनर रह चुके एक्ट्रेस  हिंदी और मराठी में कई पॉपुलर गाने गा चुके हैं। अब सिंगर बिग बॉस मराठी 5 बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगे।

अभिजीत सावंत

विज्ञापन

घनश्याम दरोडे

घनश्याम दरोडे या मी यतोय छोटा पुजारी के नाम से फेमस हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हो चुके घनश्याम दरोडे राजनीति की भी अच्छी समझ रखते हैं। अब वो बिग बॉस मराठी 5 में दिखाई देंगे।

घनश्याम दारोडे

विज्ञापन

इरीना रुदाकोवा

मॉडल और एक्ट्रेस इरीना रुदाकोवा होने के साथ-साथ अपने योग को लेकर चर्चा में रह चुकीं एक्ट्रेस इरीना रुदाकोवा भी बिग बॉस मराठी 5 की कंटेस्टेंट बन गई हैं। ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं और हिंदी टीवी शो ‘छोटी सरदारनी’ का हिस्सा बन चुकी हैं।

इरीना रुदाकोवा

विज्ञापन

वैभव चव्हाण

फिटनेस फ्रीक होने के साथ ही मराठी टीवी में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके एक्टर वैभव चव्हाण भी बिग बॉस मराठी 5 का हिस्सा बने हैं।

वैभव चव्हाण

विज्ञापन

अरबाज पटेल

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘स्प्लिट्सविला एक्स 5’ के कंटेस्टेंट रह चुके अरबाज पटेल भी रितेश देशमुख के बिग बॉस मराठी 5 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

अरबाज़ पटेल

विज्ञापन

आर्या जाधव

मशहूर रैपर आर्या जाधव अपने फैंस के बीच में क्यूके के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने रियलिटी शो एमटीवी हसल में हिस्सा लिया था। अब आर्या बिग बॉस मराठी 5 में नजर आएंगी।

आर्या जाधव

विज्ञापन

पुरुषोत्तम दादा पाटिल

फेमस सिंगर और कवि पुरुषोत्तम दादा पाटिल खुद को आधुनिक कीर्तनकार कहते हैं। वो फिटनेस फ्रीक होने के साथ ही डांस में भी माहिर हैं। अब फैंस इन्हें बिग बॉस मराठी 5 में देख सकेंगे।

पुरुषोत्तम दादा पाटिल

विज्ञापन

धनंजय पोवार

धनंजय पोवार सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। इन्फ्लुएंसर होने के नाते उनके व्लॉग काफी पॉपुलर हैं।  कोल्हापुर के रहने वाले धनंजय अब बिग बॉस मराठी 5 में नजर आएंगे।

धनंजय पोवार

विज्ञापन

सूरज चव्हाण

महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके के फेमस व्लॉगर सूरज चव्हाण भी बिग बॉस मराठी 5 का हिस्सा बन गए हैं। उनके मजेदार वीडियोज फैंस को काफी पसंद आते हैं।

सूरज चव्हाण

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ