‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस मंदाना करीमी का एक पोस्ट उनकी लाइफ में तूफान ले आया है। एक्ट्रेस का चैन-वैन सब उजड़ चुका है, क्योंकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद लोग उन्हें इंडिया छोड़कर ईरान जाने के लिए कह रहे हैं। अब मंदाना करीमी ने सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों और ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि इंस्टाग्राम पर उन्हें किस तरह के मैसेज आ रहे हैं और लोग उन्हें टैग कर क्या कुछ लिख रहे हैं। अब लोगों से तंग आकर मंदाना करीमी ने एक पोस्ट शेयर किया है।
मंदाना करीमी हुई बुरी तरह ट्रोल
आपको बता दें, मंदाना करीमी को सभी एक ही मैसेज कर रहे हैं कि वो अपने देश वापस चली जाएं। अब इस पर एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है। उन्होंने लिखा, ‘एक स्टोरी कितना तूफान ला सकती है। शांति के बारे में एक सिंपल मैसेज- धर्म नहीं, राजनीति नहीं- नफरत की बाढ़ ला दी। फेसलेस अकाउंट्स और फर्जी नामों से मुझे ‘अपने देश वापस जाने’ के लिए कहा जा रहा है, मेरे बोलने के अधिकार पर सवाल उठाया जा रहा है। मैं इसे जोर से और साफ कहना चाहती हूं: मैं 16 सालों से भारत में रह रही हूं।’
मंदाना करीमी ने लोगों को दिया मुंहतोड़ जवाब
मंदाना करीमी ने आगे लिखा, ‘मैंने कड़ी मेहनत की है, अडैप्ट किया है, कंट्रीब्यूट किया और प्यार, एफर्ट्स और रिस्पेक्ट के साथ इस जगह को अपना घर बनाया है। और हां, यहां मेरे सबसे अच्छे दोस्त और लोग हैं, जिन्होंने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं अपनी हूं। लेकिन फिर दूसरी साइड है- छोटी सोच वाले, टॉक्सिक कोना जो मुझे हमेशा एक आउटसाइडर की तरह देखता है, चाहे मैं कुछ भी करूं। बात ये है: मैं हमेशा ओपन, वोकल और जागरूक रही हूं। लेकिन अगर मैं किसी चीज के बारे में नहीं बोलना चाहती, पोस्ट नहीं करना चाहती- तो ये भी मेरा अधिकार है। ये मानव अधिकार है। आपको मुझे ये बताने की जरूरत नहीं है कि कब बोलना है, क्या बोलना है, या कैसा महसूस करना है। ये इस तरह काम नहीं करता।’
Mandana Karimi
यह भी पढ़ें: ‘उनकी यादें हमें…’, घर में पसरा मातम तो इमोशनल हुए Arjun Kapoor
भारत को लेकर मंदाना करीमी ने कही ये बात
एक्ट्रेस ने अपने इस लम्बे-चौड़े पोस्ट में आगे ये भी लिखा है कि उन्हें भारत पर गर्व है। उन्हें इस बात पर गर्व है कि ये देश कितना आगे आ गया है। उनके मन में भारत सरकार के लिए गहरा सम्मान है- जो अपनी सीमाओं की रक्षा कर रहा है, अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ा रहा है और वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा है। मंदाना का कहना है कि इस देश ने उन्हें जगह, उद्देश्य और गौरव दिया है और कुछ लोग इस भावना के साथ खड़े होने के बजाय, इसे बस तोड़ना, नफरत करना और परेशान करना चाहते हैं। आपको बता दें, मंदाना करीमी का ये पोस्ट इतना वायरल हुआ कि एक्ट्रेस को तुरंत ही इसे अपने अकाउंट से डिलीट करना पड़ गया।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines