Bigg Boss Malayalam Season 6: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस (Bigg Boss) एक बार फिर लौटने को है। पिछले कई दिनों से बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन (Bigg Boss Ott 3) की चर्चा हो रही है। इस बीच बिग बॉस मलयालम के 6वें सीजन पर बड़ा अपडेट आ गया है। इस खबर के आते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। जाहिर है कि बिग बॉस के हर सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके हर सीजन के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। इस अपडेट के आने के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
बिग बॉस मलयालम सीजन 6
आपको बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस मलयालम के सीजन 6 (Bigg Boss Malayalam Season 6) पर अपडेट दिया है। इसके साथ ही मेकर्स ने नए सीजन के ग्रैंड लॉन्चिंग का ऑफिशियली ऐलान भी कर दिया है जिससे साफ हो गया है कि यह शो टीवी पर जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस बार बिग बॉस मलयालम को साउथ फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: एंटी चीट बिल पर ये क्या बोल गईं Kangana Ranaut? गलती का एहसास होते ही डिलीट की पोस्ट
नया प्रोमो वीडियो आया सामने
मेकर्स की तरफ से बिग बॉस मलयालम के सीजन 6 का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें शो के ग्रैंड प्रीमियर की डेट का खुलासा किया गया है। आपको बता दें कि बिग बॉस मलयालम का यह नया सीजन अगले महीने मार्च से टीवी पर दस्तक देगा। शो का ग्रैंड प्रीमियर 10 मार्च को शाम 7 बजे से ऑन एयर किया जाएगा। इस बार शो का पहला एपिसोड काफी ड्रामा और सस्पेंस से भरा होगा। साथ ही दर्शकों को डांस का तड़का भी देखने को मिलेगा।
ये कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस मलयालम के 6वें सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इसमें नयना जोसन, यमुना रानी, राजीव परमेश्वर, राधिका नायर, संथवनम जयंती, अप्सरा, कुडुम्बविलक फेम सरन्या आनंद, एक्टर कृष्णा और मुदियान उर्फ ऋषि कुमार, लींड्रा मारिया जैसे स्टार्स शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इस सीजन में यह कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में शामिल होंगे। अब इनमें से कौन-कौन शामिल होता है इसका खुलासा ग्रैंड प्रीमीयर पर होगा।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines