Bigg Boss and KBC Entry: टीवी के दो मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और ‘बिग बॉस’ में भाग लेना का हर किसी का सपना होता है। वहीं इन शो के नाम पर आम जनता को कई जालसाज झांसा देकर ठगी भी करते हैं। ऐसे जालसाजों से बचने के लिए आपको इन शोज में एंट्री के असली तरीकों का पता होना जरूरी है। हाल ही में मध्य प्रेदश के एक डॉक्टर का केस सामने आया है जिसने दावा किया है कि बिग बॉस में एंट्री दिलाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपयों की ठगी कर ली गई। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ‘बिग बॉस’ और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में असली तरीके से एंट्री कैसे होती है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में एंट्री के नाम पर 10 लाख गंवाने वाले कौन हैं अभिनीत? इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो
बिग बॉस में अक्सर होते हैं सेलिब्रिटी
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस हर साल अपने नए सीजन के लिए सुर्खियों में छा जाता है। शो में अक्सर फिल्म, टीवी और सोशल मीडिया की हस्तियां ही पार्टिसिपेट करती हैं। इन सितारों से बिग बॉस की टीम डायरेक्ट कॉन्टेक्ट करती है और शो में एंट्री के लिए उन्हें ऑफर देती है। वहीं बिग बॉस के कुछ सीजन्स में हमने इन सितारों के साथ-साथ आम लोगों को भी देखा है। आम लोगों के लिए शो से जुड़ने का तरीका थोड़ा अलग होता है।
बिग बॉस में आम लोगों की एंट्री का तरीका
*ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन- आम लोगों को शो में आने से पहले कलर्स या बिग बॉस के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर फॉर्म भरने होते हैं।
*वीडियो इंट्रोडक्शन- इसके बाद दूसरा स्टेप होता है कि उन्हें 2 से 3 मिनट का एक वीडियो बनाकर कलर्स या बिग बॉस की टीम को भेजना होता है। जिसमें उन्हें अपना नाम, शहर, टैलेंट और पर्सनैलिटी के बारे में जानकारी देनी होती है।
*शॉर्टलिस्टिंग- रजिस्ट्रेशन और वीडियो इंट्रोडक्शन के बाद जिसकी भी पर्सनैलिटी टीम को ज्यादा पंसद आती है, उन्हें टीम सेलेक्ट करती है।
*पर्सनल इंटरव्यू- शॉर्टलिस्टिंग के बाद मुंबई या बताए गए शहर में इन सेलेक्टेड कंटेस्टेंट का फाइनल इंटरव्यू होता है।
*कॉन्ट्रैक्ट साइन- फाइल सेलेक्शन के बाद इन कंटेस्टेंट्स को नियम और कायदों पर साइन करना होता है जिसके बाद वो शो में एंट्री कर सकते हैं।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एंट्री का तरीका
अमिताभ बच्चन के इस रियलिटी शो में देश की आम जनता पार्टिसिपेट करती है। केबीसी में एंट्री के लिए आपके GK, तेज सोचने की क्षमता और सेल्फ कॉन्फिडेंस का होना बेहद जरूरी होता है।
*रजिस्ट्रेशन और सवाल-जवाब- शो से जुड़ने के लिए आपको सोनी टीवी या फिर सोनी लिव ऐप पर जारी फॉर्म्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। इसके बाद एसएमएस के जरिए आपसे सवाल किए जाते हैं जिनका जवाब आपको देना होता है। सही जवाब देने वालों का कंप्यूटर से सेलेक्शन हो जाता है।
*कॉल पर इंटरव्यू- सेलेक्ट होने के बाद केबीसी की टीम कॉल पर आपका इंटरव्यू लेती है। जिसमें आपकी डिटेल पूछी जाती है।
*जनरल नॉलिज टेस्ट- इसमें आपकी पर्सनैलिटी को परखा जाता है और आपसे जनरल नॉलिज के सवाल पूछे जाते हैं।
*शूट के लिए इनवाइट- टेस्ट में पास होने के बाद आपको मुंबई में केबीसी के सेट पर शूटिंग के लिए बुलाया जाता है।
*फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट- इस राउंड को जीतने के बाद ही आप अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर बैठ सकते हैं और उनके साथ इस क्वीज शो को खेल सकते हैं।
फ्रॉड कॉल्स से रहें सावधान
वहीं अगर इन स्टेप्स के अलावा कोई आपको कॉल करके बिग बॉस या केबीसी में एंट्री करवाने का दावा करता है तो उनकी बातों पर यकीन ना करें। साथ ही अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में इन फ्रॉड कॉल्स की शिकायत भी दर्ज करा दें। वहीं अगर कोई एंट्री के नाम पर आपसे पैसे वसूलता है तो वो भी फ्रॉड केस ही होता है, इन शोज में एंट्री करने के लिए पैसे नहीं बल्कि टैलेंट की जरूरत होती है। जब तक किसी भी शो के ऑफिशियल चैनल से आपको कॉल नहीं आती तब तक किसी पर भरोसा ना करें।
यह भी पढ़ें: KBC 16 या 17…. किस सीजन में Amitabh Bachchan ने ली ज्यादा फीस?
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
28 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines