‘बिग बॉस कन्नड़’ के 2 कंटेस्टेंट्स अब मुसीबत में फंस गए हैं। सीजन 11 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए रजत किशन और ‘बिग बॉस कन्नड़ सीजन 10’ के रनर अप विनय गौड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ये दोनों स्टार्स कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। इनकी एक रील इस मुसीबत का कारण बनी है, जो इन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
रजत किशन और विनय गौड़ा के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
दरअसल, रजत किशन और विनय गौड़ा को हथियार के साथ रील बनाने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। सार्वजनिक सुरक्षा की चिंता जताते हुए ये मामला दर्ज करवाया गया है और हथियार के साथ पोज देने के लिए रजत किशन और विनय गौड़ा को दोषी ठहराया गया है। आपको बता दें, 5 दिन पहले रजत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में इन दोनों के हाथ में एक खतरनाक हथियार नजर आ रहा है।
रील में हथियार फ्लॉन्ट करते दिखे रजत और विनय
हथियार थामे हुए रजत किशन और विनय गौड़ा वॉक कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, जब भाई कहे मुझे प्रॉब्लम है!’ यानी लड़कों को जब मुसीबत आती है तो अपने हथियार निकाल लेते हैं। अब इस तरह की रील लोगों को गलत मैसेज दे रही है। ऐसे में 20 मार्च, 2025 को बसवेश्वर नगर पुलिस स्टेशन में आधिकारिक तौर पर पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस का कहना है कि वो ऐसा कंटेंट ट्रैक करती है, जो पब्लिक की शांति को भंग कर सकती है। साथ ही कानून तोड़ने पर कार्रवाई हो सकती है।
यह भी पढ़ें: ‘1 महीना काफी रफ गया…’, प्रोजेक्ट भी हुआ डिले; हर दिन लड़ रहे आशीष चंचलानी
क्या है वीडियो का सच?
अब बसवेश्वर नगर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत रजत किशन और विनय गौड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये मामला पुलिस स्टेशन में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करने वाले पीएसआई प्रकाश संभाल रहे हैं। एफआईआर के मुताबिक, रजत रील में डर का माहौल बनाने के इरादे से खतरनाक दरांती पकड़े हुए नजर आए थे। अब पब्लिक प्लेस पर अवैध रूप से घातक हथियार पकड़ वीडियो बनाने पर मामला दर्ज हुआ है। हालांकि, रजत ने अपनी इस रील के कैप्शन में डिस्क्लेमर जोड़ दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘सावधान, इसे घर पर करने की कोशिश न करें। ये सिर्फ शूटिंग के उद्देश्य के लिए है, शूट में इस्तेमाल किए जाने वाली प्रॉपर्टी सेट प्रोप है।’
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
38 mins agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
7 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
8 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
9 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
10 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
11 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
12 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
16 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines