Bigg Boss Highest TRP Season: सलमान खान का मोस्ट अवेटेड शो ‘बिग बॉस 19’ अपने प्रीमियर के बेहद करीब आ चुका है। शो के ग्रैंड प्रीमियर में अब बस कुछ ही घंटों का समय रह गया है। बिग बॉस के हर सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है और हर सीजन में ड्रामा, मजेदार टास्क और नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। ऐसे में शो के प्रीमियर से लेकर इसके खत्म होने तक शो को तगड़ी व्यूअरशिप मिलती है। आइए जानते हैं कि बिग बॉस के किस सीजन को सबसे ज्यादा टीआरपी मिली है?
किस सीजन को मिली सबसे ज्यादा टीआरपी?
सलमान खान का शो है, तो जाहिर है कि टीआरपी की लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। हालांकि, अगर शो के 18 सीजन में से बात करें सबसे ज्यादा टीआरपी वाले सीजन की, तो बिग बॉस के 13वें सीजन को सबसे ज्यादा देखा गया था। इस सीजन को हिट माना जाता है, क्योंकि इसने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। बता दें कि बिग बॉस के 13वें सीजन की ओपनिंग ही 2.8 टीआरपी के साथ हुई थी। शो के फिनाले तक ये 4.9 तक पहुंच गई।
सिद्धार्थ शुक्ला थे शो के विनर
वहीं, अगर पूरे सीजन की बात करें तो शो की औसतन 2.1 से 2.5 टीआरपी बनी रही। टीवी के किसी भी शो के लिए टीआरपी का ये बड़ा अचीवमेंट माना जाता है। बताते चलें कि बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला रहे थे। इस सीजन को लोगों ने बेहद पसंद किया था और शो को खूब प्यार दिया है। इस बीच अब शो का 19वां सीजन आने वाला है और सुर्खियों में बना हुआ है।
क्या 19वां सीजन तोड़ेगा टीआरपी का रिकॉर्ड?
गौरतलब है कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर आज रात 9 बजे से जियोहॉटस्टार पर होने वाला है। शो के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड नजर आ रहा है। शो की इस बार की थीम हर बार से बेहद यूनिक है। साथ ही ये शो इस बार पांच महीने तक चलेगा। इतना ही नहीं बल्कि शो को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार घर में अलग-अलग टास्क और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बिग बॉस का 19वां सीजन भी टीआरपी का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है। हालांकि, इसका पता समय के साथ ही चलेगा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के सेट से Neelam Giri का डांस वीडियो आया सामने, देसी अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines