Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में हसीनाएं अलग-अलग कारणों से मशहूर होती हैं। कोई अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में आती है, तो किसी का लव अफेयर सुर्खियां बटोरता है। कुछ फीमेल कंटेस्टेंट्स तो इस शो में अपनी बोल्डनेस की वजह से भी लाइमलाइट में आई हैं। तो चलिए बिग बॉस के इतिहास की उन 5 हसीनाओं के नाम जानते हैं, जो अपनी बोल्डनेस के चक्कर में घर-घर में पहचान पाने में कामयाब रही हैं। आज भी लोग उन्हें भुला नहीं पाए हैं।
Kashish Kapoor
अभी बिग बॉस का 18वां सीजन चल रहा है और इस बार कशिश कपूर काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी में रही हैं। उन्होंने पहले दिन से ही शो में लड़कों के साथ फ्लर्ट करना शुरू कर दिया था। कशिश न सिर्फ लड़कों के शर्टलेस होकर वर्क आउट करने पर उन्हें ताड़ती थीं बल्कि बाकी लोगों से उनकी बॉडी को लेकर बातें भी करती थीं। इसके अलावा कशिश ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के साथ जिस तरह से फ्लर्ट किया है वो तो काफी पॉपुलर हो गया।
Bandagi Kalra
बंदगी कालरा को कोई कैसे भूल सकता है। पुनीश शर्मा के साथ उनका रिश्ता नेशनल टीवी पर देखकर लोग भी शरमा जाते थे। इन दोनों ने इस शो में सारी हदें पार कर दी थीं। बंदगी को कैमरे तक का ख्याल नहीं था और वो कभी बॉयफ्रेंड को खुलेआम किस करती थीं तो कभी उनके साथ आपत्तिजनक हालत में दिखती थीं। बाकी कंटेस्टेंट्स भी उनकी इन हरकतों के खिलाफ आवाज उठाते नजर आते थे।
Arshi Khan
अर्शी खान की वजह से बिग बॉस के घर में 2 चीजें बेहद फेमस हुई थीं। एक तो उनका शब्द आवाम और दूसरी उनकी बेहद हॉट नाईट ड्रेसेस। अर्शी ने वैसे तो शो में कोई गलत हरकत नहीं कि और न ही कोई बॉयफ्रेंड बनाया। वो तो बस हितेन तेजवानी के साथ मस्ती-मजाक में फ्लर्ट करती थीं। ये बात अलग है कि उनका बोलने का अंदाज और कपड़े पहनने का स्टाइल उन्हें कंट्रोवर्सी में ले आता था।
Veena Malik
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक बिग बॉस के घर में तहलका मचा चुकी हैं। सीजन 4 वो भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाई थीं, लेकिन हर हिंदुस्तानी की जुबान पर उन्हीं का नाम था। जिस तरह से उनका और अश्मित पटेल का रिश्ता नेशनल टीवी पर आगे बढ़ रहा था, उससे कोई भी नजरें नहीं हटा पा रहा था। डॉली बिंद्रा भी वीना की बोल्डनेस की वजह से उन्हें निशाने पर लेती थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss हुए एक्सपोज, Vivian Dsena से टिकट टू फिनाले वापस लेकर रची साजिश या किया फेवर?
Diandra Soares
डायेंड्रा सोरेस ने बिग बॉस के घर में लोगों का अटेंशन ग्रैब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वो अपने हटके फैशन सेंस के अलावा गौतम गुलाटी के साथ लिप किस को लेकर भी जानी जाती हैं। अचानक से आकर उन्होंने जिस तरह से गौतम को किस किया था, वो एपिसोड देखकर जनता भी चौंक गई थी। ये फैमिली शो एडल्ट शो बन गया था।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 hr agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
6 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
7 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
8 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
9 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines