Popular Actress Turns Beggar: सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। जब इस वीडियो पर हमारी नजर पड़ी तो हम भी हैरान रह गए। ऐसे में हम इस बात का दावा कर सकते हैं कि जब आप ये वीडियो देखेंगे तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहे इस वीडियो में टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस को ऐसे हाल में देखा जा सकता है जिसकी कभी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। टीवी की एक सफल एक्ट्रेस अब फटे हाल में दिखाई दे रही है।
बिग बॉस फेम एक्ट्रेस बनीं भिखारिन!
इस एक्ट्रेस ने कलर्स के सबसे बड़े 2 शोज में काम किया है। वो सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस (Bigg Boss) का भी हिस्सा रही हैं। इतना ही नहीं उनके सीजन में सलमान ने सबके सामने कहा था कि वो इस एक्ट्रेस को शो जीतते हुए देखना चाहते थे। वो सलमान की फेवरेट कंटेस्टेंट हुआ करती थीं। सीजन 17 में भी कई बार उस एक्ट्रेस का सलमान जिक्र कर चुके हैं। लेकिन अब सबकी पसंदीदा इस एक्ट्रेस की हालत भिखारी जैसी हो गई है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) हैं।
भिखारिन समझ प्रियंका को गार्ड ने किया बाहर
प्रियंका चाहर चौधरी जो बिग बॉस के बाद कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई हैं, अब वो सड़कों पर बुरी हालत में दिखाई दी हैं। प्रियंका के कपड़े देख आपका भी सिर चकरा सकता है। उन्हें देखकर पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। मैले-गंदे कपड़ों में आखिर वो कर क्या रही हैं और उनकी ये हालत अचानक कैसे हो गई ये सोचकर फैंस भी घबराए हुए हैं। प्रियंका का हुलिया देख उन्हें एक बिल्डिंग के अंदर जाने से भी रोक दिया गया है और वहां मौजूद सिक्योरिटी ने एक्ट्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने पहना बॉयफ्रेंड के नाम का नेकलेस, क्या अब है मंगलसूत्र की बारी?
आखिर क्या है एक्ट्रेस की इस हालत का कारण?
अब ये सब क्या हो रहा है ये किसी को भी समझ नहीं आ रहा। एक्ट्रेस की हालत अचानक इतनी खराब कैसे हो गई वो वाकई चौंका देने वाला है। इस शॉकिंग वीडियो को देख लोगों ने अलग-अलग राय देनी शुरू कर दी है। कुछ लोग प्रियंका की ये कंडीशन देख सन्न रह गए हैं तो कोई उनके बेरोजगार होने की बात कह रहा है। इतना ही नहीं कुछ फैंस का तो ये भी दावा है कि एक्ट्रेस ने ये गेटअप अपने किसी शूट के लिए लिया है। तो कुछ इसे प्रैंक वीडियो भी बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
30 mins ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
3 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
6 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines