फटे पुराने गंदे कपड़ों में दिखी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस, सिक्योरिटी ने भिखारी समझ रोका; देख आपका भी होगा होश गुल

Popular Actress Turns Beggar: बिग बॉस की एक पॉपुलर कंटेस्टेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में सलमान खान की ये फेवरेट कंटेस्टंट बुरे हाल में नजर आ रही है। फटे और गंदे कपड़ों में उन्हें देख आप भी उन्हें कोई भिखारिन समझने की भूल कर सकते हैं। लेकिन उनका ये हाल क्यों हुआ है ये पता करते हैं।

Popular Actress Turns Beggar

Bigg Boss की इस पॉपुलर कंटेस्टेंट की हुई भिखारिन जैसी हालत, क्या बेरोजगारी है कारण?

विज्ञापन

Popular Actress Turns Beggar: सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। जब इस वीडियो पर हमारी नजर पड़ी तो हम भी हैरान रह गए। ऐसे में हम इस बात का दावा कर सकते हैं कि जब आप ये वीडियो देखेंगे तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहे इस वीडियो में टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस को ऐसे हाल में देखा जा सकता है जिसकी कभी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। टीवी की एक सफल एक्ट्रेस अब फटे हाल में दिखाई दे रही है।

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस बनीं भिखारिन!

इस एक्ट्रेस ने कलर्स के सबसे बड़े 2 शोज में काम किया है। वो सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस (Bigg Boss) का भी हिस्सा रही हैं। इतना ही नहीं उनके सीजन में सलमान ने सबके सामने कहा था कि वो इस एक्ट्रेस को शो जीतते हुए देखना चाहते थे। वो सलमान की फेवरेट कंटेस्टेंट हुआ करती थीं। सीजन 17 में भी कई बार उस एक्ट्रेस का सलमान जिक्र कर चुके हैं। लेकिन अब सबकी पसंदीदा इस एक्ट्रेस की हालत भिखारी जैसी हो गई है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) हैं।

विज्ञापन

भिखारिन समझ प्रियंका को गार्ड ने किया बाहर

प्रियंका चाहर चौधरी जो बिग बॉस के बाद कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई हैं, अब वो सड़कों पर बुरी हालत में दिखाई दी हैं। प्रियंका के कपड़े देख आपका भी सिर चकरा सकता है। उन्हें देखकर पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। मैले-गंदे कपड़ों में आखिर वो कर क्या रही हैं और उनकी ये हालत अचानक कैसे हो गई ये सोचकर फैंस भी घबराए हुए हैं। प्रियंका का हुलिया देख उन्हें एक बिल्डिंग के अंदर जाने से भी रोक दिया गया है और वहां मौजूद सिक्योरिटी ने एक्ट्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन

आखिर क्या है एक्ट्रेस की इस हालत का कारण?

अब ये सब क्या हो रहा है ये किसी को भी समझ नहीं आ रहा। एक्ट्रेस की हालत अचानक इतनी खराब कैसे हो गई वो वाकई चौंका देने वाला है। इस शॉकिंग वीडियो को देख लोगों ने अलग-अलग राय देनी शुरू कर दी है। कुछ लोग प्रियंका की ये कंडीशन देख सन्न रह गए हैं तो कोई उनके बेरोजगार होने की बात कह रहा है। इतना ही नहीं कुछ फैंस का तो ये भी दावा है कि एक्ट्रेस ने ये गेटअप अपने किसी शूट के लिए लिया है। तो कुछ इसे प्रैंक वीडियो भी बता रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ