Arshi Khan: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम अर्शी खान का एक नया पंगा हो गया है। अब अर्शी को किसी बात का बेहद पछतावा हो रहा है और वो न सिर्फ अपनी गलती पर पछता रही हैं बल्कि बेहद दुखी भी हैं। दरअसल, अब वो भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही हैं और यहां उनका एक्सपीरियंस बेहद खराब रहा है। उनके साथ भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने विश्वासघात किया है। खुद अर्शी ने अब एक्टर से मिले धोखे पर दुख जताया और उनकी पोल खोल दी है।
खेसारी के साथ काम करना थी अर्शी की गलती?
आपको बता दें, अर्शी खान हाल ही में खेसारी के साथ भोजपुरी फिल्म में नजर आई हैं। इस फिल्म के दौरान उन्होंने किन चुनौतियों का सामना किया अब अर्शी ने उसे लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे उन्हें अचानक से साइड लाइन कर दिया गया। अर्शी ने कहा कि खेसारी उनके दोस्त थे और उन्होंने ही उन्हें साथ में फिल्म करने के लिए मनाया था। जैसे ही एक्ट्रेस ने हां कर दिया और उनके साथ काम किया तो उन हे अहसास हुआ कि उनसे बड़ी गलती हो गई है। अर्शी ने कहा कि जैसे-तैसे डिस्टर्ब और अनकंफरटेबल माहौल में उन्होंने अपनी वर्क कमिटमेंट पूरी की। लेकिन उसके बाद जो हुआ उससे अर्शी का दिल टूट गया।
खेसारी ने पोस्टर से हटवाया अर्शी का चेहरा?
अर्शी ने रिवील किया है कि खेसारी ने फिल्म को प्रमोट नहीं किया। इतना ही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस का चेहरा भी पोस्टर से हटवा दिया बावजूद इसके अर्शी लीड रोल प्ले करती रहीं। हालांकि, अर्शी को अब उन सभी फीमेल एक्टर्स की चिंता हो रही है जो इस इंडस्ट्री में आदमियों के इस गलत बर्ताव के साथ काम करती हैं और अपने दुखों के बारे में बात नहीं कर पातीं।
यह भी पढ़ें: बिश्नोई से मिल रही धमकियों के बाद क्या Salman Khan चले जाएंगे दुबई? आखिर क्या है मामला?
देखते ही देखते बदल गए खेसारी
हालांकि, अर्शी ने जब ये फिल्म शुरू की थी तब वो बेहद एक्साइटेड थीं और उन्होंने खेसारी को अपना बेहद अच्छा दोस्त बताया था। एक्ट्रेस का कहना था कि दोस्तों के साथ काम करना मजेदार है। हालांकि, फिल्म खत्म होते-होते अर्शी खान का ये एक्सपीरियंस भी बदल गया। अब उन्हें बस पछतावा है और वो इसे एक बड़ी गलती मानती हैं। आपको बता दें, बिग बॉस से अर्शी खान को घर-घर में पहचान मिली थी। उनके अंदाज को देख कोई भी उन्हें इग्नोर नहीं कर पाया था।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
30 mins agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
9 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines